रायपुर-दुर्ग के बीच दौड़ेगी लाइट मेट्रो ट्रेन, मास्को के साथ रायपुर नगर निगम का हुआ एमओयू
रायपुर। राजधानी रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ रायपुर नगर निगम का एमओयू हुआ है। बता दें कि 160 देशों के बीच 15 देशों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, उसमें भारत से रायपुर शहर शामिल है। रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल होने रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर इन दिनों वहां गए हैं। इस बीच कार्यक्रम के दौरान मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ यह ज्वाइंट वेंचर एमओयू किया गया है। एजाज ढेबर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए वे 2021 से लगातार प्रयास कर रहे थे। उनके द्वारा लगातार ईमेल […]



