सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा
नेशनल न्यूज़। बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फौरन सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा […]



