राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग में किए बड़े पैमाने पर तबादले ,बदले गए कई जोन कमिश्नर

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है. इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक कई अपर आयुक्त, जोन कमिश्नर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) समेत बड़ी संख्या में अधिकारी इधर से उधर किये गए हैं.  

राजिम कुंभ ने बनायी देश में अपनी विशेष पहचान: राज्यपाल

० राजिम कुंभ के समापन समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की ० संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव,रामोत्सव के रूप में मनाया गया राजिम कुंभ कल्प ० राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों एवं महामंडलेश्वरों ने लिया हिस्सा रायपुर।राजिम के त्रिवेणी संगम में 24 फरवरी से प्रारंभ राजिम कुंभ कल्प-2024 आज 08 मार्च को भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की। राजिम कुंभ के दौरान संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का […]

मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने की घोषणा

० आज सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे थे मुख्यमंत्री रायपुर।आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे। इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से […]

आज का इतिहास 9 मार्च : आज ही के दिन इंग्लैंड ने की स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई। 1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई। 1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी। 1876 – अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन पर बातचीत हुई। 1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म। 1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा […]

आज का राशिफल 9 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

राशिफल के अनुसार, आज यानी 09 मार्च 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल। मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें, अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज के दिन आप यात्रा […]

आज का पंचांग 9 मार्च : आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 19, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 26, शब्बान 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 06 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं ० बस्तर संभाग के सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र ० मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस जवानों से सुनी उनके संघर्षों और वीरता की गाथा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की महिला शक्ति के मध्य आना उनका सौभाग्य है। बस्तर की वीरांगनाएं विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश की रक्षा के लिए डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर फाईटर्स, दंतेश्वरी फाइटर्स, सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बल पूरी […]

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री रामलला को अयोध्या में लाकर भारतीय संस्कृति का मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है :कौशल्या देवी साय

० राजिम कुंभ कल्प :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय पहुंची मेले में   राजिम। राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय राजिम पहुंची। श्रीमती कौशल्या देवी सर्वप्रथम महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहां से मुख्य मंच पर साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ संत समागम पर पहुंचकर संतो को नमन करते हुए सभी संतों से आशीर्वाद लिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की संत गंगा समान है। जिसके चरण में आने पर हमें प्रयाग राज जाने की जरूरत नही होती। यदि किसी भी अच्छे कार्य में देरी होती है तो बिल्कुल निराश […]

धर्म एक ऐसा वाद्य यंत्र है जिसे जैसे बजाया जाएं मधुर आवाज ही आती है – साध्वी प्रज्ञा भारती

० भगवान की सर्वश्रेष्ठ दान सद्बुद्धि है- चेतन जी महाराज राजिम। राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच पर संत समागम के पांचवे दिन ऋषिकेश से पधारे चेतन जी महाराज ने कहा भारत देश ऐसी पुण्य भूमि है जो संपूर्ण मानव समाज की अग्रज है। भा का अर्थ होता है प्रकाश परमपिता के पास स्वयं का प्रकाश है। भगवान का सर्वश्रेष्ठ दान सद्बुद्धि है सद्बुद्धि के लिए गायत्री मंत्र की उपासना जरूरी है आज हमारे समाज में धर्म और विधर्म के बीच संघर्ष चल रहा है कई लोग धर्मांतरण कर रहे है सनातन पथ से विचलित हो रहे हैं क्योंकि हममें संगठन का आभाव है आज हम सभी के लिए एक […]

राजिम कुंभ कल्प मेला :महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ा जन सैलाब

० कुंभ कल्प मेला के अंतिम दिन रही लाखों की संख्या में भीड़ राजिम। 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प मेला के अंतिम दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं-दर्शनार्थियों की भीड़ जुटी। पूरे मेला क्षेत्र के चारों तरफ दर्शनार्थियों की रेलमपेल भीड़ रही। श्रद्धालु ब्रम्ह मुहूर्त में पुण्य स्नान कर नदी में दीपदान प्रवाहित किया। पश्चात श्री राजीव लोचन एवं श्री कुलेश्वरनाथ महादेव, बाबा गरीबनाथ के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में परिवार, मित्रों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए। मसलन संत समागम स्थल, झांकियां, विभिन्न स्टॉलों, शासकीय प्रदर्शनी, मीना बाजार आदि […]