बीजापुर में नक्सली हमले में दो जवानों के शहीद होने पर सीएम साय ने जताया दुःख ,कहा- जवानों की शाहदत व्यर्थ नहीं जाएगी….

रायपुर। बीजापुर नक्सली हमले में दो जवान शहीद होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सीएम साय ने कहा, माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. जवानों की शहादत व्यर्थ […]

आज का इतिहास 18 जुलाई : आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता विधेयक को मिली थी मंजूरी; जानें इतिहास के पन्नों में छिपे महत्वपूर्ण घटनाक्रम

हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था। इसे 18 जुलाई, 1947 को मंजूरी प्रदान की गई। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आज दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकातें: लोक सभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री से करेंगे चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री श्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे। इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के बीच इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। मुख्यमंत्री उसके बाद दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में […]

बिलासपुर में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प

बिलासपुर। मलेरिया पीड़ित दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाडा की है। कोटा क्षेत्र में फैले मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला कैंप कर रहा है। दरअसल कोटा क्षेत्र में मलेरिया से हर साल कई लोगों की मौत होती है। इस साल फिर से कोटा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक 8 मलेरिया पीड़ित मरीजों की पहचान हो चुकी है। टेंगनमाडा में रहने वाले 15 और 16 साल के दो सगे भाई भी मलेरिया से पीड़ित थे। उनका इलाज गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से कराया जा रहा था। बुधवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ी तो […]

गरियाबंद में सांप डंसने से मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार में छाया मातम,एक महीने में 13 मामले

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्प दंश से सगे भाई-बहन की मौत होने से गांव में मातम छा गया है. यह घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है. बता दें कि बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं. पिछले एक माह में सर्पदंश के 13 मामले आ चुके हैं. इनमें तीन की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे. रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटा […]

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देंवेंद्र यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, पुलिस ने पूछताछ के लिए तीसरी बार भेजा नोटिस

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कथित अश्लील एमएमएस के मामले में बयान दर्ज कराने की नोटिस के बाद अब भिलाई विधायक को बलौदाबाजार जिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उनके सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पर चस्पा किया गया था, जिसे कार्यालय कर्मचारियों के अनुसार असामाजिक तत्वों ने निकाल दिया है. इससे पहले भी दो बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन विधायक देवेंद्र उपस्थित नहीं हुए. बलौदाबाजार पुलिस ने 18 जुलाई को यानी आज सुबह 10 बजे फिर से […]

केदारनाथ सोना विवाद: मंदिर समिति ने गर्भगृह से सोना चोरी के आरोपों को बताया ‘षड्यंत्र’, जांच कराने का अनुरोध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह से सोने की कथित चोरी संबंधी आरोपों पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति प्रबंधन और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गर्भगृह से सोने की चोरी के आरोपों को बेबुनियाद और तथ्यहीन बताते हुए आरोप लगाने वालों से विवाद खड़ा करने की बजाय सक्षम स्तर पर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। “गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने का कार्य दानदाता ने स्वयं किया” अजय ने इन आरोपों को ‘षड्यंत्र’ बताते हुए स्पष्ट किया कि दानदाता द्वारा केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने की इच्छा प्रकट की गई थी और उनकी भावनाओं […]

कब है गुरु पूर्णिमा, 20 या 21 जुलाई? जरूर करें ये 2 काम, जानें किस दिन करें आषाढ़ पूर्णमासी का स्नान-दान और व्रत

गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई से शुरू हो रही है और 21 जुलाई को खत्म हो रही है. ऐसे में लोगों को गुरु पूर्णिमा की सही तिथि के बारे में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. गुरु पूर्णिमा 20 जुलाई को मनाएं या फिर 21 जुलाई को? ऐसे ही आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान-दान और व्रत किस दिन किया जाए? गुरु पूर्णिमा की सही तारीख क्या है? गुरु पूर्णिमा 2024 की सही तारीख? हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के लिए जरूरी आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई को 05:59 पीएम से प्रारंभ होकर 21 जुलाई को […]

Sara Tendulkar क्या बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने गर्म किया अटकलों का बाजार

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के लेजेंड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी, सारा तेंदुलकर, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में सारा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उनके बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों को हवा दे दी है। सारा तेंदुलकर अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखती आई हैं, लेकिन इस वीडियो में ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। सारा का वायरल वीडियो सारा तेंदुलकर वीडियो में रॉयल ब्लू […]

चीन में बड़ा हादसा, शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; कई लापता

  बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिम शहर जिगोंग के शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। ऑफिशियल न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे के बाद 14 मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों की टीम लोगों को बाहर निकलने की कोशिश में जुटी हुई है। बचाव कर्मी की ये टीम सुबह 3 बजे तक लोगों को बचाने की कोशिश में लगे रहे। बिल्डिंग हुई धुंआ-धुंआ चीन की हाईटेक 14 मंजिला इमारत के निचले हिस्से में पड़ते शॉपिंग सेंटर में ये आग लगी है। आग लगने से आसपास के […]