रायपुर पुलिस व संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी ने अभियान निजात के तहत हजारों बच्चों के बीच किया गया नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम
० विधायक पुरंदर मिश्रा ने नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ और विधायक अनुज शर्मा ने बच्चों को किसी के भी दबाव ने नशा न करने की दी सीख रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोगों, युवाओं व बच्चों के बीच जाकर नशे के दुष्परिणाम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ज़िले के विभिन्न एनजीओ व लगभग 1200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर […]



