खाद्य विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के तीन राइस मिलरों के ठिकानों पर मारा छापा, 9.43 करोड़ का धान और चावल जब्त

रायपुर। कस्टम मिलिंग के लिए दिए गए चावल को जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। जिले में तीन राइस मिलरों के यहां छापे मारी करते हुए 19 हजार 970 क्विंटल धान और 8,100 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। इस पूरे धान और चावल की कीमत लगभग 9.43 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दरअसल, रायपुर जिले में राइस मिलरों द्वारा चावल धीमी गति से जमा किया जा रहा था, जिस पर शासन स्तर पर नाराजगी जताई गई थी। इस पर कलेक्टर डा गौरव सिंह ने खाद्य विभाग को राइस मिलरों छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिकाओं के उल्लंघन किए जाने और […]

आज का इतिहास 25 अगस्त : पोलो में भारत का परचम, क्रिकेट में शेन वॉर्न का कमाल, जानिए 25 अगस्त की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में 25 अगस्त की तारीख पर खेल जगत से जुड़ी तीन बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। पहली घटना की बात करें तो 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। देश-दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की […]

September 2024 Vrat Tyohar List : हरतालिका तीज गणेश चतुर्थी और पितृ पक्ष समेत सितंबर में कई कई प्रमुख त्योहार, जानें तिथि और महत्व

सितंबर के महीने में व्रत त्योहार की धूम रहने वाली है। इस वर्ष सितंबर महीना का आरंभ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रहा है। इस महीने हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, पितृपक्ष सहित कई प्रमुख व्रत त्योहार हैं। सितंबर के महीना व्रत त्योहार के साथ साथ ग्रह गोचर लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। सितंबर के महीने में कई बड़ा व्रत त्योहार हैं। इस महीने कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, पितृ पक्ष जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। पिठोरी अमावस्या\ सोमवती अमावस्या 2 सितंबर को पिठोरी अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। इसे कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही 2 सितंबर को […]

आज का राशिफल 25 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए भानु सप्तमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जिस कार्य की पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस […]

आज का पंचांग 25 अगस्त : आज है भानु सप्तमी, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो जातक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 25 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि भोर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि- मेष सूर्योदय और […]

Amit Shah Visit CG : 2026 तक देश नक्सल समस्या से मुक्त होगा, छत्‍तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के विरोध में किए जा रहे बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा की तारीफ की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को धन्यवाद देता हूं कि नक्सल मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रालाइज किया गया. नए कैंप खुले. हिड्मा के गांव में जाकर डिप्टी सीएम ग्रामीणों को आधार कार्ड देता है तो यह सब देखकर दिल्ली में हमे सुकून मिलता है. प्रेसवार्ता के दौरान हिड्मा के गांव जाने के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य के गृहमंत्री अगर मुझे लेकर जाएंगे तो […]

कही-सुनी (25 AUG-24) : अमित शाह की बैठक पर निगाह

रवि भोई की कलम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अमित शाह अपनी तीन दिवसीय यात्रा में सरकारी कामकाज के साथ पार्टी के नेताओं की बैठक लेंगे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अमित शाह का छत्तीसगढ़ में दो दिन नाइट स्टे ने कइयों के कान खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्री के दो पद खाली हैं और निकट भविष्य में एक उपचुनाव भी होना है, फिर नेताओं को पद बांटने का भी हल्ला चल रहा है। इस कारण अमित शाह की यात्रा से कई लोगों की आस जगी है। कहते है अमित शाह इंटरस्टेट समन्वय की बैठक और […]

नक्‍सल प्रभावित इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुरू, अधिकारीयों के साथ मंथन कर रहे अमित शाह

  रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रमुख अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं। इससे पहले शाह छत्‍तीसगढ़ के चंपारण स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में पत्‍नी सोनल शाह संग पूजा-अर्चना की। शाह […]

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित जा सकती है जेल ? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम पर लगा गंभीर आरोप

  दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ कानूनी विवाद गहरा गया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ चुकीं चंद्रिका पर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज किया है। फैजान का आरोप है कि चंद्रिका अपने वड़ा पाव में जानलेवा पदार्थों का इस्तेमाल कर रही हैं। खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप फैजान अंसारी ने इंदौर में चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चंद्रिका का वड़ा पाव न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसे अस्वच्छ तरीके से तैयार किया जाता है। उनका दावा है […]

Kolkata Rape and Murder : आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल समेत सात का पॉलीग्राफ टेस्ट, खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को कराया जा रहा है। संदीप घोष के अलावा दुष्कर्म के आरोपी संजय रॉय और मेडिकल कॉलेज के चार अन्य डॉक्टर्स का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही अस्पताल के एक सिविल वॉलंटियर का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। संदिग्ध है पूर्व प्रिंसिपल की भूमिका महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध है। सीबीआई द्वारा बीते हफ्ते भर से ज्यादा समय से […]