रायपुर सेंट्रल जेल के कैदी की मौज, 5 घंटे होटल में पत्नी संग बिताया समय , बच्चों को मॉल में घुमाता रहा प्रहरी,डीजी ने किया सस्पेंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की होटल में मौज ऐशो-आराम की खबर सामने आई है। कस्टम मिलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर ने जेल प्रहरी की मिलीभगत से जेल के बाहर 5 घंटे एक होटल में अपनी पत्नी के साथ बिताए। इतना ही नहीं इस दौरान, जेल प्रहरी कैदी चंद्राकर के बच्चों को मॉल में घुमाता रहा। इस कैदी के होटल से निकलते वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी पर कार्रवाई की है। जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली […]



