छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा : बिलासपुर में महिला की मौत, प्रदेश में कुल 7 पॉजिटिव केस
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है. बिलासपुर में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है. महिला मरीज का अपालो अस्पताल में बीते 5 दिनों से इलाज जारी था. इलाज के दौरान ही आज शुक्रवार को पीड़ित महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, महिला की तबीयत खराब होने पर कोरिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अपोलो रेफर किया गया था. इसके बाद महिला को 4 अगस्त को पीड़ित महिला को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों की जांच में महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए, इसकी […]



