8 या 9 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें कालसर्प और नाग दोष से मुक्ति की विधि, मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और दूध से उनका रुद्राभिषेक करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और नाग देवता भी प्रसन्न होते हैं. नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने में ही मनाया जाता है. ये भी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जातक को सांपों के भय से मुक्ति मिलती है. नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल 9 अगस्त को पंचमी तिथि है. नाग […]

आज का राशिफल 7 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए हरियाली तीज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, विशेषकर स्वास्थ्य में काफी लाभ दिखाई पड़ेगा। आज अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जिस कारण आपका कोई पुराना बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। परिवार में आपके किसी विशेष निर्णय से लोग प्रभावित होंगे, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आप आज कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपके संपर्क के लोग आपसे धोखा कर सकते हैं और आपको किसी बड़े षड्यंत्र में फंसा सकते हैं, […]

आज का पंचांग 7 अगस्त : हरियाली तीज पर शिव योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 07 अगस्त यानी आज हरियाली तीज है। यह पर्व शिव-शक्ति को समर्पित होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव एवं मां पार्वती के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से पूजा करती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो हरियाली तीज पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में शिव-शक्ति की पूजा-आराधना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। हरियाली तीज शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurat) पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 […]

किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद: रामनाथ ठाकुर

० मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर से दिल्ली में की मुलाकात रायपुर।छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों व कृषि क्षेत्र का हित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर […]

जेम पोर्टल से होगी उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी, वर्तमान प्रचलित अनुबंध दर को किया गया निरस्त

० स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन ० जेम पोर्टल में अनुपलब्ध सामग्रियों की खुली निविदा के माध्यम से होगी खरीदी रायपुर।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संचालक मंडल के सामने कार्यवाही विवरण और लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में आवश्यक निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति, नए कार्यों कि जानकारी, जेम्स पोर्टल से उपकरणों, कंज्यूमेबल तथा दवाइयों की खरीदी सम्बन्धी चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक कंज्यूमेबल के क्रय […]

घर के सामने से 3 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले कटा हुआ सिर

धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में घर के सामने खेलते हुए गायब तीन साल के बच्चे का कटा सिर जंगल में मिला है. वन विभाग और ग्रामीण बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश कर रहे. कल से ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण लापता बच्चे की तलाश कर रहे थे, घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर लापता 3 साल के मासूम ऋतिक मरकाम का सिर मिला है. वही पास एक पायल मिली है, जिसे बच्चे ने अपने पैर में पहना था.   घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए, जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा […]

सीनियर सिटीजंस वेलफ़ेयर फ़ोरम का शपथ ग्रहण समारोह 7 अगस्त को

  रायपुर ।सीनियर सिटिज़न वेलफेयर फ़ोरम की कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय चुनाव सत्र 2024-27 का 28 जुलाई को आशीर्वाद भवन रायपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ,विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 7 अगस्त 2024 को नगर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में सायं 4.30 बजे रात्रि आठ बजे तक आयोजित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रायपुर (उत्तर) पुरंदर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा खरे ,(से.नि.) जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। सीनियर सिटीजंस वेलफ़ेयर फोरम के अध्यक्ष एवं सचिव नें सभी सदस्यों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने विनम्र आग्रह किया है।

श्री जैतु साव मठ में श्रावण झूले का शुभारंभ

रायपुर। श्रावण शुक्ल द्वितीया तद्नुसार मंगलवार को रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतु साव मठ में श्रावण झूले का शुभारंभ हुआ। भगवान राधाकृष्ण जी की मूर्ति को झूले में बिठाकर उनकी विधिवत पूजार्चना की गई, झूले को बहुत सुंदर रूप से सजाया गया है। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आरती की तत्पश्चात श्री जैतुसाव मठ ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ,अजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से भगवान की पूजा अर्चना की। भगवान की आराधना पूजन संपन्न होने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मठ मंदिर के सर्वराकार राजेश्री महन्त एवं उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने संदेश में कहा […]

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने आबंटन जारी

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। आबंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए, धमतरी 3 लाख रूपए, दुर्ग 29.50 लाख रूपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए, बलौदाबाजार 46 लाख रूपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम 50 हजार रूपए, कोरबा 2 लाख रूपए, बालोद 3 लाख रूपए, बेमेतरा 2 लाख रूपए, महासमुंद 3 लाख रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रूपए, गरियाबंद एक लाख […]

नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने पालिका परिषद का किया घेराव

० राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,18 सूत्रीय मांगों को लेकर किया घेराव व प्रदर्शन गरियाबंद। गरियाबंद में शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले कांग्रेसियों ने नगर पालिका में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी भवन, नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट व तालाब सौंदर्यीकरण सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने घेराव किया। कांग्रेस भवन से रैली निकालकर पालिका परिषद पहुंचे जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन द्वारा बेरीकेट्स लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किए गए थे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई, जिसके बाद बेरीकेट्स को गिराते हुए पालिका के […]