Budha Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, जम्मू से रवाना होगा पहला जत्था

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 12 दिवसीय ‘बूढ़ा अमरनाथ’ तीर्थयात्रा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से पहले जत्थे को रवाना करने के साथ शुरू होगी। 17 अगस्त को समाप्त होने वाली वार्षिक यात्रा की तैयारी के लिए जम्मू, पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।   अधिकारियों ने कहा कि यात्रा से पहले, सुरक्षा बलों और पुलिस ने यात्रा मार्ग पर और राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों के अंदरूनी इलाकों में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कड़े सुरक्षा उपायों के बीच यात्रा कल सुबह भगवती नगर से पुंछ की ओर शुरू होगी।

छत्‍तीसगढ़ के नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट स्ट्रिप मिल में ब्लास्ट में चार कर्मचारी झुलसे, दो की हालत गंभीर

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ में जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार प्‍लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में एक ब्लास्ट हो गया, जिसमें चार कर्मचारी झुलस गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब मिल में विद्युत मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। ब्लास्ट के कारण और विवरण की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB/EOW ने की कार्रवाई, प्रभारी एसडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB/EOW की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी एसडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आज ही ग्राम पंचायत डोमा के पंचायत सचिव और सरपंच को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) ने 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े थे. ACB/EOW की टीम ने प्रभारी SDO सौरभ ताम्रकार को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उसने गौठान का बिल पास करने के एवज में सरपंच से रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत पर ACB/EOW ने कार्रवाई की. आरोपी सौरभ ताम्रकार के विरुद्ध पीसीएक्ट की धारा 7 […]

नान घोटाला : ED ने सुप्रीम कोर्ट में रिटायर्ड आईएएस पर लगाया बड़ा आरोप,कहा- हाईकोर्ट जज के संपर्क में थे आरोपी रिटायर्ड IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम (पीडीएस) घोटाला पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में आरोपी रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया की (पीडीएस) घोटाले में आरोपी दो आईएएस अनिल टूटेजा और आलोक शुक्ला को अक्टूबर 2019 में आलोक शुक्ला को जमानत देने वाले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के संपर्क में थे. ईडी ने दावा किया है कि तत्कालीन महाधिवक्ता आरोपी आईएएस और न्यायाधीश के बीच संपर्क बनाए हुए थे. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की 1 अगस्त से संबंधित रिपोर्ट में न्यायधीश का नाम नहीं है. लेकिन व्हाट्सएप चैट विवरण वाले अनुलग्नकों से पता चलता है कि वह […]

आज प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे सेना प्रमुख, मोहम्मद यूनुस को मिल सकती है कमान

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़कर फिलहाल भारत में हैं और ऐसी खबरें हैं कि वह यहां से लंदन जा सकती हैं। वहीं बांग्लादेश में सेना के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन करने की तैयारी चल रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं। हाई अलर्ट पर बीएसएफ बांग्लादेश में जारी हिंसा के बाद बीएसएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक सीमा पार कर भारत की सीमा में दाखिल होने की फिराक में हैं। बेटे ने कहा- अब नाती-पोतों के साथ […]

बांग्लादेश से चौंकाने वाले दृश्य इंटरनेट पर वायरल, किसी ने पहनी शेख हसीना की साड़ी तो कई लोग उनके बेड पर दिखे सोते हुए

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास गणभवन में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में खूब लूटपाट भी की। चोरी और लूटपाट की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास में शेख हसीना के बेड पर लेटे हुए दिखे तो वहीं कुछ ने वहां लंच भी किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी कंप्यूटर, बड़े बॉक्स, बत्तख, चाय के कप, साड़ियां और पेंटिंग ले जाते दिखे और एक को शेख हसीना की साड़ी पहने हुए देखा गया तो एक ने ब्लाउज के साथ फोटो खिंचवाई। दरअसल, शेख हसीना के देश छोड़ने के कुछ ही […]

आज का इतिहास 6 अगस्त : 1945 में आज ही के दिन अमेरिका ने जापानी नगर ‘हिरोशिमा’ पर गिराया था परमाणु बम

6 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1945 में आज ही के दिन अमेरिका ने जापानी नगर हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था। 2012 में 6 अगस्त के दिन ही नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था। 2002 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया था। 2001 में 6 अगस्त के दिन ही भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ था। 6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः 2012 में 6 अगस्त के दिन ही नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था। 2002 में […]

शिव समेत तीन शुभ योग में मनाई जाएगी हरियाली तीज, राहुकाल में ना करें पूजा और इन बातों का रखें खास ध्यान

हरियाली तीज हर साल सावन माह में मनाई जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत पति के दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि लाने के लिए रखा जाता है। इस व्रत में कठिन नियमों का पालन करना होता है। इस बार हरियाली तीज की तारीख को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बन रही है क्योंकि तृतीया तिथि 6 और 7 अगस्त दोनों दिन है। हालांकि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, तीज का व्रत 7 अगस्त को मनाया जाएगा। 6 और 7 की दुविधा यूं खत्म करें : हरियाली तीज के लिए जरूरी सावन मास […]

आज का राशिफल 6 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए तीसरे मंगला गौरी के व्रत का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।   वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय […]

आज का पंचांग 6 अगस्त : तीसरे मंगला गौरी व्रत पर शिववास योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

सावन महीने के हर मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए मंगला गौरी व्रत करती हैं। सावन के तीसरे मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत यानी आज शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri Shubh Muhurat) पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज […]