सिल्हाटी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से 65 गांवों में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या
रायपुर। प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार अपनी पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज ऊर्जा सचिव पी दयानंद के निर्देशानुसार पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. के. शुक्ला के व्दारा 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र सिल्हाटी के व्दितीय 40 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इससे 65 गांवों के 20 हजार से अधिक घरेलू व कृषि पंप उपभोक्ताओं को सीधा बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। यह 132/33 केव्ही उपकेंद्र कबीरधाम जिले के सिल्हाटी गांव में स्थित है, जहां पहले 40 एमव्हीए का एक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो […]



