चारधाम यात्रा बाधित… गंगोत्री हाईवे पर आय भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्री
उत्तरकाशी । उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच चारधाम यात्रा भी बाधित है। दूसरी तरफ गंगोत्री हाईवे पर मलबा-बोल्डर आने से हजारों डाक कांवड़ फंस गए हैं। गंगोत्री हाईवे पर एक जेसीबी के भरोसे मलबा और बोल्डर हटाया जा रहा है। सड़क पर हजारों डाक कांवड़ फंसे हैं। बीआरओ की तैयारियों पर स्थानीय सवाल लोग उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद राणा का कहना है कि सड़क बंद होने पर बीआरओ की ओर से छोटी मशीने […]



