बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और बस की भिड़ंत, 14 लोग घायल
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की तड़के सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत 14 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की हालत ठीक है। सवारियों में मची चीख-पुकार पुलिस ने बताया कि आगरा की तरफ से एक निजी बस नोएडा की तरफ आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे जब बस यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर में […]



