हिंदू समाज पर विवादित बयान को लेकर आक्रोशित विहिप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
गरियाबंद। लोकसभा में हिंदू समाज पर दिए विवादित बयान को लेकर मंगलवार को विहित ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर विवादित बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। सोमवार को संसद में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि था ही जो लोग अपने आप को हिंदू कहते है वे 24 घंटे हिंसा हिंसा हिंसा, नफरत नफरत नफरत, असत्य असत्य असत्य करते है। राहुल गांधी के इस विवादित बयान से बाद से देश में भाजपा, विहिप सहित कई हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई थी। […]



