आगरा में IT ने जूता कारोबारी के यहां मारी रेड,मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी, अब तक मिले 40 करोड़
आगरा। आगरा में आयकर विभाग ने शहर के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां तलाशी ली। इसमें अब तक 40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एकसाथ कार्रवाई की है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। रात तक नोटों की गिनती जारी रही। आयकर चोरी की सूचना पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ इन कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और […]



