निर्जला एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, आराध्य की एक झलक पाने को आतुर दिखे भक्त

वृंदावन। निर्जला एकादशी पर सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी भक्तों की भीड़ से गुलजार रही। भक्तों ने निर्जल व्रत रखकर भोर में यमुना स्नान किया और फिर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन का पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर दी। परिक्रमा मार्ग में भोर से ही श्रद्धालुओं की टोलियां भगवान के भजनों पर नाचते गाते गुजर रही थीं। दिन चढ़ने के साथ भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाट खुलने से पहले ही डेरा जमाए हुए हैं।   ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। निर्जला एकादशी का व्रत अधिकतर मंदिर, आश्रमों में मंगलवार को रखा जाएगा। प्रात: यमुना में […]

आज का राशिफल 18 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आखिरी बड़ा मंगल का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज […]

आज का पंचांग 18 जून : निर्जला एकादशी और अंतिम बड़े मंगल पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पढ़ें पंचांग

आज 18 जून 2024, मंगलवार का दिन है। साथ ही आज निर्जला एकादशी और अंतिम बड़ा मंगल पड़ रहा है। सनातन धर्म में सभी एकादशियों में से निर्जला एकादशी व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बड़ा मंगल पर कई योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग। जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में। Aaj Ka Panchang 18 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निर्देश: सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को किया जाएगा नगद भुगतान

० इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर होने की वजह से मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत की दृष्टि से दिए निर्देश ० हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर किया जाएगा नगद राशि का भुगतान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 में पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान […]

‘रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी, वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ेंगी चुनाव’, खरगे का एलान

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर में सियासी दल आंतरिक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और राहुल गांधी की संसदीय सीट को लेकर फैसला किया। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। इस मीटिंग में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। खरगे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम सबने बैठक […]

बड़ी खबर : नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा त्याग पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा से आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके, नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया, फिलहाल वे अगले 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे। बता दें कि इस बार के चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत मिली थी। वहीं इसी कड़ी में रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने विधायक पद से आज दोपहर 4 बजे इस्तीफा देने वाले हैं। दरअसल 24 जून को लोकसभा सत्र शुरू हो रही हैं। जिसमें सांसद पद की शपथ लेने से पहले उन्हें अपने विधायक के पद से इस्तीफा देन पड़ता हैं।  

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 23 जून को,प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं डाउनलोड

रायपुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश हेतु पी.पी.टी. परीक्षा का आयोजन राज्य के 32 जिला मुख्यालयों में 23 जून 2024 को सवेरे 9:00 से 12:15 बजे तक किया जावेगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र दिनांक 17 जून 2024 से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in / एवं चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं एवं वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी भेजा […]

बलौदाबाजार में 20 जून तक बढ़ाई गई धारा 144, कलेक्टर ने दिया आदेश

रायपुर।नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा 10 जून से लागू धारा 144 को 20 जून की मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 10 जून 2024 को हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के तहत धारा 144, 10 जून की रात्रि 9 बजे से 16 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू किया गया था। नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) […]

सस्पेंस ख़त्म : नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज देंगे विधायकी से इस्तीफा

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सांसदी और विधायकी को लेकर कश्मकश खत्म हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को लगभग 6 लाख मतों से हराने वाले बृजमोहन अग्रवाल आज शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पर जाकर गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में मीडिया से चर्चा में कहा था कि मुझे मंत्री और सांसद में क्या रहना है, यह पार्टी तय करेगी. मैं अभी छह महीने मंत्री रह सकता हूं. आगे जो भी फैसला होगा, वो पार्टी के निर्देश के अनुसार होगा. मुख्यमंत्री जिस दिन कहेंगे, उस दिन इस्तीफा दे दूंगा. दरअसल, गुरुवार को भाजपा प्रदेश […]

कंचनजंगा ट्रेन हादसा : 15 हुई मृतकों की संख्या ,सरकार ने बढ़ाया मुआवजा; मृतकों के परिजन को 10 लाख, गंभीर घायलों को 2.5 लाख की मदद

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हैं।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। मंत्री दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। हादसे के बाद इन ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि कई ट्रेनों का न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड रूट से डायवर्ट किया गया है। इनमें… 1. 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक […]