‘अगर TDP को नहीं मिला लोकसभा स्पीकर का पद, तो INDIA गठबंधन देगा उन्हें समर्थन’, बोले संजय राउत
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद एनडीए गठबंधन के किसी नेता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है और अगर उन्हें यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तेदेपा के उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले। INDIA गठबंधन देगा तेदेपा उम्मीदवार को समर्थन संजय राउत ने कहा कि ‘लोकसभा स्पीकर पद के लिए लड़ाई अहम है। इस बार स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है। अगर एनडीए के उम्मीदवार को यह […]



