कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार,जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में […]

ट्रेन का सफर करना हुआ आज से महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली। रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।   मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी […]

छत्तीसगढ़ भीषण ठंड के साथ घने कोहरे की चपेट में ,इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में दिसंबर महीने में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां कोहरा छाए रहने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-मध्य […]

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की अनूठी पहल: 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर होगा साहसी बच्चों का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साहस और बलिदान को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ इस वर्ष भी गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित यह विशेष कार्यक्रम 26 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास में संपन्न होगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जिनकी उपस्थिति में राज्य के 4 साहसी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साहसी बालकों का सम्मान – इस वर्ष भी मुख्य आकर्षण राज्य के चयनित चार साहसी बालकों का सम्मान होगा। इन बच्चों ने अपनी वीरता और सूझबूझ से समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री द्वारा इन बालकों को पुरस्कृत करना न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश […]

मुख्यमंत्री साय ने 187 करोड़ के 23 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 49 लाख रुपए के छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ, 49 लाख रुपए से अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर विकसित अटल परिसर और कोर्ट परिसर के पास बनाए गए वनभैंसा के साथ ही आईएसबीटी, मोवा ब्रिज और विधानसभा ब्रिज के नीचे बनाए गए बॉक्स क्रिकेट पिच […]

गांव-गांव को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अटलजी ने किया — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया ० जन्म–शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण — अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का संकल्प ० मुख्यमंत्री द्वारा 187 करोड़ रुपये के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्य के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। उन्होंने राजधानी रायपुर में अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की प्रतिमा का अनावरण तथा अटल परिसर का लोकार्पण करते हुए […]

सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन, सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

० खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय रायपुर।सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ […]

 विधानसभा के नवीन भवन में पूर्व प्रधान मंत्री  भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए 

रायपुर। देश के पूर्व प्रधान मंत्री  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के नवा रायपुर स्थित नवीन भवन में प्रतिष्ठापित उनकी प्रतिमा पर विधान सभा  सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Big Breaking : कंधमाल में मारा गया नक्सलियों का CC मेंबर गणेश उइके, जवानों ने मार गिराए 2 महिला समेत 6 नक्सली

जगदलपुर/ओड़िसा। कंधमाल जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में जवानों ने 2 महिला और 4 पुरुष सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर गणेश उईके के अलावा एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बारी उर्फ राकेश शामिल है. कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ बीती रात से जारी है. बीती रात जहां सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें सुकमा का रहने वाला एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और बीजापुर का अमृत दलगम सदस्य बारी उर्फ राकेश शामिल था. दोनों पर नक्सलियों पर कुल 23 लाख 65 हजार रुपए का इनाम घोषित […]

डिजिटल मार्केटिंग एवं MSMEs के लिए मार्केट लिंकिज पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

रायपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत “डिजिटल मार्केटिंग एवं MSMEs के लिए मार्केट लिंकिज” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI), छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) एवं IGKV R-ABI के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री निखिल अग्रवाल, सदस्य, PHDCCI छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर द्वारा स्वागत भाषण से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों, वक्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया तथा वर्तमान तेजी से बदलते व्यावसायिक परिवेश में MSMEs की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने हेतु ऐसे कार्यशालाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं […]