Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत,उड़ान के दौरान टूटा संपर्क

इंटरनेशनल डेस्क। Russia के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सैन्य परिवहन विमान Antonov An-26 क्रीमिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान नियमित उड़ान पर था और स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे Crimea के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक उससे संपर्क टूट गया। बाद में जानकारी मिली कि विमान एक पहाड़ी चट्टान से टकरा गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी […]

आज का राशिफल 1 अप्रैल : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को आगे बढ़ने के मिलेंगे बेहतरीन मौके, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि: शांति बनाए रखना आपके लिए उपयुक्त रहेगा आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपकी कार्यकुशलता और वेलनेस को शानदार तरीके से निखार रही है। देखा जाए तो प्रथम भाव में शुक्रदेव के आने से आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक हो गया है, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। बारहवें भाव में सूर्यदेव और शनिदेव आपको एकांत की अहमियत बता रहे हैं, इसलिए बिना वजह की थकान से बचें। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा से दोस्तों के बीच अचानक विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। प्यार के मामले में आज आप पहल […]

आज का पंचांग 1अप्रैल : आज चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातः 07:06 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। आज चंद्रदेव कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी सूर्यदेव और देवता ‘अर्यमा’ हैं। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके स्वभाव में विनम्रता और दूसरों की मदद करने की भावना बनी रहेगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता और काम के प्रति समर्पण जीवन के संचालन में सहायक होगा। आज वृद्धि योग का शुभ प्रभाव दोपहर 02:51 बजे तक रहेगा, जो कार्यों में प्रगति और मान-सम्मान दिलाने वाला है। आज के दिन आपकी बुद्धिमानी और भरोसेमंद व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा। यदि […]

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने नक्सलवाद समाप्ति के सरकारी दावों पर दागे तीखे सवाल

  ​रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार के नक्सलवाद समाप्ति के दावों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद चाहती है कि प्रदेश से यह अभिशाप खत्म हो, क्योंकि नक्सलवाद के कारण कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व की पूरी एक पीढ़ी खोई है। ​उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर सरकार के अनुसार नक्सलवाद वास्तव में समाप्त हो गया है, तो क्या वह निम्नलिखित कदम उठाने को तैयार है। ० ​सुरक्षा की समीक्षा: क्या बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हटाई जाएगी? ० वीआईपी सुरक्षा: यदि भय खत्म हो गया है, तो प्रदेश भर में वही आई पी सुरक्षा का क्या […]

Priyanka Chopra : गोल्डन टेंपल में दिखा प्रियंका चोपड़ा का सादगी भरा रूप, सेवा कर जीता दिल

  अमृतसर। इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में हैं, जहाँ उन्होंने स्वर्ण मंदिर (श्री दरबार साहिब) पहुंचकर माथा टेका और सेवा कार्य में हिस्सा लिया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अन्य महिलाओं के साथ बैठकर जूठे बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेबी पिंक रंग का सादा भारतीय परिधान पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर मिली जमकर सराहना वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने प्रियंका की खूब तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि “उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया,” […]

चुनावी चंदे के लिए आम जनता की जेब पर डकैती — कन्हैया अग्रवाल

० ₹210 से ₹270 तक पहुंची कीमतें; ,छत्तीसगढ़ की जनता से प्रतिमाह 100 करोड़ की अतिरिक्त वसूली का आरोप ० कस्टम मिलिंग के बाद अब सीमेंट बना अवैध वसूली का नया ‘मॉडल’ रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सीमेंट की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर राज्य सरकार और सीमेंट कंपनियों के ‘गठबंधन’ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को “चुनावी चंदे के लिए लूट की खुली छूट” करार देते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव फंड के लिए जनता के पसीने की कमाई को सीमेंट माफियाओं के हवाले कर दिया गया है । श्री अग्रवाल ने तर्क दिया कि कीमतों […]

महावीर जयंती पर सामाजिक सद्भाव का संदेश, लेख राम साहू हुए शामिल

भानुप्रतापपुर। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक (पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली) लेख राम साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका पुष्पमाला और शॉल भेंट कर सम्मान किया। अपने संबोधन में लेख राम साहू ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश मानवता, प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जैन समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, त्याग और परोपकार की भावना के साथ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता […]

लाहोटी मित्र मंडल द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा

  रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 2 अप्रैल, गुरुवार, श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने, लाहोटी निवास, पुरानी बस्ती में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर श्री हनुमान जी की आरती और प्रसाद (भंडारा) वितरण किया जाएगा। मित्र मंडल के सदस्यों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने लायक है। भंडारे के दौरान भक्तजन हनुमान जी की जय-जयकार करेंगे और भजन का आयोजन भी रहेगा। भजन एवं भंडारा प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। मंडल की ओर से अनुमान है कि लगभग 4,000 […]

ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

० सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं ० खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए उन्हें एक साथी धावक से स्पाइक्स उधार लेने पड़े रायपुर। नासिक के एथलेटिक्स ट्रैक पर सूरज माशी और उनके कुछ साथी अक्सर अपने सीनियर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करते हुए बड़े ध्यान से देखते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वे सिर्फ देख नहीं रहे होते, बल्कि हर छोटी-बड़ी चीज को समझकर उसे अपनी ट्रेनिंग में लागू करने की कोशिश करते हैं। सूरज उन आदिवासी खिलाड़ियों के समूह का हिस्सा हैं, जो हर महीने कोच की फीस […]

कोलकाता में मतदाता सूची विवाद: BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, वाहनों में तोड़फोड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थक बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के बीच मतदाता सूची में कथित हेरफेरी को लेकर झड़प हुई। दोपहर में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दौरा किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनके जाने के थोड़ी देर बाद फॉर्म 6 के कथित दुरुपयोग को लेकर विरोध प्रदर्शन भड़क गया। फॉर्म 6 विवाद फॉर्म 6 का कथित तौर पर इस्तेमाल बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे एनडीए शासित राज्यों के मतदाताओं को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में […]