केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किए भूतेश्वर महादेव के दर्शन, प्रदेश के खुशहाली की कामना की
० ऐसा शिवलिंग अपने आप में अद्भुत – मीनाक्षी लेखी गरियाबंद। भाजपा की आमसभा में शामिल होने शुक्रवार को गरियाबंद पहुंची भारत सरकार में केंद्रीय विदेश एवम संस्कृति राज्य मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ शिवलिंग के दर्शन और पूजा अर्चना की। दरअसल, गरियाबंद पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ ने विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ शिवलिंग के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करने के पहले केंद्रीय मंत्री लेखी ने भूतेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के तरक्की और खुशहाली की कामना की। इस अवसर भूतेश्वर नाथ सेवा समिति के सदस्य अजय रोहरा भी उनके साथ रहें। उन्हें […]



