लोकसभा चुनाव में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होगा खर्च,2019 में ये आंकड़ा था 60 हजार करोड़
नेशनल न्यूज़। 18वीं लोकसभा का चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव हो सकता है। एक अनुमान के मुताबिक इस चुनाव में 1 लाख करोड़ रुपए का खर्च हो सकता है। सेंट्रल फार मीडिया स्टडीज की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में देश में चुनाव का कुल खर्च करीब 60 हजार करोड़ रूपए (8 बिलियन डालर) था और उस समय यह दुनिया का सबसे महंगा चुनाव साबित हुआ था क्योंकि 2016 में अमरीका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल 6.5 बिलियन डालर रुपए खर्च हुए थे लेकिन 2020 के अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में ही अमरीका ने सबसे महंगे चुनाव के मुकाबले भारत को पछाड़ दिया क्योंकि अमरीका में पिछले राष्ट्रपति […]



