EOW एक्शन मोड में, जेल से निकलते ही अरविंद सिंह को किया गिरफ्तार, अनवर ढेबर को भी लिया हिरासत में
रायपुर। आबकारी घोटाले में ACB/EOW एक्शन में मोड में है. मामले में आरोपी अरविंद सिंह को बुधवार रात जेल से रिहा होते ही फिर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी अनवर ढेबर को कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से हिरासत में लिया. ACB/EOW ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया है. कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद ACB/EOW पूछताछ करेगी. वहीं शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए दूसरे आरोपी अनवर ढेबर को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है. बता दें कि 26 जनवरी को शराब घोटाले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण […]



