गरियाबंद के बीहड़ में गुमनामियों में गुम ऐसा गांव जहां के लोगों को पता ही नहीं कि प्रदेश में हो रहा है चुनाव
जीवन एस साहू/गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद जिले में एक ऐसा गांव है जो बीहड़ क्षेत्र के पहाड़ी में बसा हुआ है। तेजी से दौड़ती इस सदी में भी इस गांव के रहवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपने विधायक और सांसद तक को नहीं जानते। गुमनामियों में गुम इस गांव के मतदाता ये भी नहीं जानते की प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इनके विधान सभा क्षेत्र में प्रत्याशी कौन हैं। हम बात कर रहे गरियाबंद जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गाहंदर गांव की। आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे है, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ की सुविधाओं से पूरी तरह […]



