दिवाली पर इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, विराट के पास 50वां शतक लगाकर सचिन को पीछे छोड़ने का मौका

स्पोर्ट्स न्यूज़। दीपों के त्योहार के बीच रविवार को भारतीय टीम नीदरलैंड केे खिलाफ देशवासियों को खुशियों की सौगात देने उतरेगी। टीम इंडिया अब तक इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। रोहित शर्मा की टीम की यही कोशिश रहेगी कि भारत अपराजेय का रिकॉर्ड लेकर सेमीफाइनल में खेलने उतरे। रोहित ने ऐसा कर दिया तो विश्व कप में लगातार नौ मैच जीतने वाले वह देश के पहले कप्तान होंगे। भारतीय टीम ने भी कभी विश्व कप में लगातार नौ मैच नहीं जीते हैं। वहीं विराट कोहली के पास दीपावली पर वनडे में शतकों का अर्धशतक लगाने का सुनहरा मौका होगा। अगर वह ऐसा कर लेते हैं […]

सेमीफाइनल की चार टीमें तय; भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में भिड़ंत, पाकिस्तान विश्व कप से बाहर

स्पोर्ट्स न्यूज़। पाकिस्तान की टीम आखिरकार विश्व कप से बाहर हो गई। अगर-मगर की स्थितियां शनिवार (11 नवंबर) को समाप्त हो गईं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.2 ओवर (38 गेंद) में यह मैच जीतना था। यह उसके लिए असंभव काम था। बाबर आजम की टीम ऐसा नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने 6.4 ओवर के बाद दो विकेट पर 30 रन ही बनाए थे। पाकिस्तान के बाहर होने से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। अंक […]

राहुल गांधी 15 को फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , बलौदा बाजार में प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी के पक्ष में करेंगे जनसभा

रायपुर। राहुल गांधी 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान बलौदा बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी के पक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद बेमेतरा में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद केंद्र के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष […]

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, केदारनाथ में कड़ाके की ठंड से पारा -9 डिग्री

नेशनल न्यूज़। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के बीच हुई बर्फबारी से कश्मीर का सड़क मार्ग से देश के अन्य भागों से संपर्क टूट गया। हिमाचल में मनाली-लेह मार्ग और अटल टनल बंद करनी पड़ी। वहीं, उत्तराखंड में बदरी-केदार घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पारा माइनस से 9 डिग्री नीचे तक चला गया। जानकारी के मुताबिक, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में भी बर्फ गिरी। गुरेज, सोनमर्ग, जोजिला पास, साधना पास, फरकियां टॉप, कुलगाम […]

दीपोत्सव का महापर्व आज : दिवाली पर किस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानिए पूजा की संपूर्ण विधि

वर्ष की सभी अमावस्या में कार्तिक अमावस्या की तिथि श्रेष्ठतम मानी गई है, क्योंकि इस दिन महालक्ष्मी की पूजा-आराधना करके अपने इष्ट कार्य को तो सिद्ध किया ही जा सकता है,शक्ति आराधना के लिए भी यह अमावस्या सर्वोपरि मानी गई है। इस दिन भगवान राम असुरों का संहार करके अयोध्या लौटे थे, जिनका दीपोत्सव करके स्वागत किया गया था। दिवाली का दिन लक्ष्मी के स्वागत का दिन है। हम चारों ओर प्रकाश फैलाकर सकारात्मकता के साथ महालक्ष्मी से समृद्धि और सम्पन्नता मांगते हैं। इसमें अंधेरे को दूर कर प्रकाश किया जाता है, इसी तरह हमें अपने अन्दर के विकारों के अन्धकार को मिटाकर अनुशासन, प्रेम, सत्य और सदाचार रूपी प्रकाश […]

आज का राशिफल 12 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए लक्ष्मी पूजा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने करीबियों का पूरा साथ देंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने खानपान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं, नहीं तो […]

बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को दी चुनौती, बोले- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं बघेल

रायपुर।रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि इस मामले में सीएम भूपेश बघेल का बयान निंदनीय है। उनके बयान से मैं बेहद दुखी हूं। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक है। साथ ही सीएम को चुनौती देते कहा कि वो मेरे खिलाफ जहां से चुनाव लड़ना चाहे, लड़कर और जीतकर दिखा दें। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं। बृजमोहन ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह रिश्वतखोर हो गए हैं। उन पर जग्गी हत्याकांड […]

पोलोः रोमांचक सर प्रताप सिंह कप में जिन्दल पैंथर ने अपोलो स्पार्टंस को 10-9 से हराया

० जिन्दल पैंथर के कैप्टन नवीन जिन्दल को “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर” का खिताब रायपुर। पोलो खिलाड़ी नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल पैंथर ने सलीम आजमी, अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और सैंटियागो मरांबियो के आक्रामक खेल की बदौलत सर प्रताप सिंह कप के लिए हुए मैच में अपोलो स्पार्टंस को 9 के मुकाबले 10 गोल से हरा दिया। श्री जिन्दल को इस अवसर पर “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर” का खिताब प्रदान किया गया। नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आज प्रस्तावित यह मैच बारिश के कारण जिन्दल पोलो ग्राउंड, नोएडा में आयोजित किया गया। इस मैच में दोनों ही तरफ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन […]

कही-सुनी (12 NOV-23): छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर के बाद तेज हो सकती है ईडी की कार्रवाई

रवि भोई की कलम से माना जा रहा है कि 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान निपटने के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई तेज हो सकती है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता भी ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। इसके अलावा दो विधायकों पर भी सख्ती हो सकती है। ये विधायक पहले से ही ईडी के टारगेट में है। चर्चा है कि ईडी दोनों को गिरफ्तार कर सकती है। महादेव ऐप मामले में भी ईडी जांच का दायरा बढ़ा सकती है। कहते हैं कि चुनाव के चलते ईडी कार्रवाई धीमी कर दी थी। ईडी की जाल से बचने के लिए एक कांग्रेस […]

भाजपा फिर से महतारी वंदन योजना के नाम से लोगो को छलने का प्रयास कर रही – शैलेश त्रिवेदी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के तहत बलौदाबाजार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज अपने जनआशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दर्जनों गावों में जनसम्पर्क कर आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में कांग्रेस पार्टी को वोट देकर बलौदाबाजार से विधायक बनाने की अपील किया। उन्होंने अपने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि हमारे भूपेश बघेल की सरकार ने कभी भी किसी योजना के लिए ऐसे भ्रामक फॉर्म नही भरवाए भूपेश बघेल ने जो भी वादे 2018 के चुनावों में किये थे वो सारे पूरे किए है ये भाजपा वाले सिर्फ लोगो को भ्रमित कर अपने लिए वोट का जुगाड़ कर रहे है . भाजपाइयो के द्वारा महतारी वंदन योजना […]