छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 253 उम्मीदवार करोड़पति, 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ उपमुख्यमंत्री सिंहदेव टॉप पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 953 उम्मीदवारों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने अपनी संपत्ति पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी। ‘छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच’ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार हैं, लेकिन उन्होंने पांच उम्मीदवारों का विश्लेषण नहीं किया है, क्योंकि उनके हलफनामे या तो खराब तरीके से स्कैन किए गए हैं या पूरे हलफनामे निर्वाचन आयोग […]

ये घोटालों की सरकार जनता की नजरों में हीरो नहीं जीरो है: राजनाथ सिंह

सरगुजा। सीतापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के प्रचार के लिए राजनाथ सिंह पहुंचे. अपने चुटीले अंदाज में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना दिया है. दूसरे का हक छीनकर अपने बेटे बेटियों को अफसर बना दिया. ऐसी सरकार को बदलने की जरूरत है. राजनाथ बोले की हम जब सरकार में आएंगे तो पीएसएसी घोटाले से जुड़े लोगों को जेल भेजेंगे. धर्मांतरण का जो खेल चल रहा है उसे हमारी सरकार बनते ही पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. जिन लोगों ने 2000 करोड़ का घोटाला शराब में किया है उनको हम किसी कीमत पर बाहर नहीं रहने देंगे. […]

Diwali Pakwan Recipe: पालक की क्रिस्पी चकली

सामग्री पालक- 1 कप मैदा- आधा कप बेसन- 1 कप अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च- स्वादानुसार मक्खन- 2 चम्मच अजवाइन- आधा छोटा चम्मच तेल- तलने के लिए विधि ० चकली बनाने के लिए सबसे पहले रात में पालक को धोकर भिगोकर रख दें। फिर आलू को उबालें और इसे बारीक कद्दूकस से कस लें। ० चकली बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अलग कर लें और एक बाउल में पानी डालकर भिगोकर रख दें। ० फिर एक बर्तन में 1 से 2 कप पानी और नमक डालकर गर्म करें। फिर इसमें पालक डालें और मीडियम आंच पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पका […]

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बिलासपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक हादसा हुआ है और एक गाड़ी में आग लग गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई। एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया और उसमें एक आदमी फंस गया। जब हमने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ में , सीतापुर, भरतपुर और पाटन में जनसभा को करेंगे संबोधित

सरगुजा। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 11:30 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां वे हेलीकॉप्टर से सीतापुर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह सीतापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसेक बाद 1:50 बजे चिरमिरी के भरतपुर विधानसभा में सभा करेंगे। 3:55 बजे पाटन में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राज्य में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां कोई कोर कसर […]

आज का इतिहास 11 नवंबर : 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है

11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक भारतीय विद्वान, इस्लामी धर्मशास्त्री, स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। 11 नवंबर 1888 को मक्का, सऊदी अरब में पैदा हुए मौलाना अबुल कलाम आजाद एक प्रसिद्ध विद्वान, कवि और स्वतंत्रता सेनानी थे। मौलाना आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जिन्हें 1992 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 11 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि […]

14 नवंबर को प्रियंका गांधी दूसरे चरण के मतदान के लिए करेंगी रोड शो

रायपुर। 14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम सारी पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें है। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे […]

मेरठ में जन्मा 4 हाथ और 4 पैर वाला अनोखा बच्चा, हजारों में देखने को मिलता है ऐसा केस

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया 4 हाथ और 4 पैर वाला बच्चा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की महिला ने बीती 6 नवंबर को जन्म दिया है । 4 हाथ और 4 पैर वाले इस बच्चों को देखकर परिजन घबरा गए थे और इलाज के लिए इस बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे जिसमें एक भ्रूण अविकसित रह गया और इसी […]

आज का राशिफल 11 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए छोटी दिवाली का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की […]

नरक चतुर्दशी आज : जानिए छोटी दिवाली की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे रूप चौदस, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, नरक निवारण चतुर्दशी अथवा काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज, माता काली और श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके यम तर्पण एवं शाम के समय दीप दान का बड़ा महत्व है। कहते हैं नरक चतुर्दशी पर दीप जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। नरक चतुर्दशी की पूजा अकाल मृत्यु से मुक्ति और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए की जाती है। ऐसे में चलिए जानते […]