मोदी जी भूखे किसानों की संपत्ति अरबपति अडानी को दे रहे हैंः प्रियंका गांधी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिये छत्तीसगढ़ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों को दोहराते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिये बन रही हैं और उन्हीं के लिये चल रही हैं। भाजपा की सरकारें गरीब किसानों की संपत्ति को उद्योगपतियों को सौंप रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का गरीब किसान भूखा है, वो एक दिन में महज 27 रुपये ही कमा पाता है। सरकार ऐसे किसानों को समृद्ध बनाने के बजाए एक दिन में […]

Diwali Special Pakwan Recipe: चन्द्रकला मिठाई

सामग्री मैदा सूजी तेल घी मावा/ खोया नारियल का बुरादा चिरौंजी इलायची पाउडर चीनी केसर के धागे मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश इत्यादि) विधि ० सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करे व फिर इसमें सूजी मिला दे। ० सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भुने। इसके पश्चात इसमें नारियल का बुरादा व मावा डालकर भुने व गैस बंद कर दे। ० इस मिश्रण में आप चिरौंजी, इलाइची पाउडर, केसर के धागे व सभी मेवे मिलाकर तैयार कर ले। ० अब एक परात में मैदे का आटा गूँथ ले व आधे घंटे के लिए इसे सूती गीले कपड़े से ढ़ककर रख दे। ० […]

आज का इतिहास 8 नवंबर : 2016 में रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी

2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा रात 8 बजे की गई थी। घोषणा में 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया था। इस घोषणा ने रातों-रात 500 और 1000 रुपये के नोट को पूरी तरह यूसलेस कर दिया था। इसके बाद 2000 रुपये के नोट जारी किये थे। कैशलेस लेनदेन में वृद्धि करेगी, अवैध गतिविधियं, नकली नोटों, काले धन और आतंकवाद को निधि जैस घटनाओं पर रोक लगाना था। ये पहली बार नहीं हुआ था इससे पहले भी 1946 और 1978 में भी नोट बंदी की गई थी। भारत में 8 नवंबर को कई महान हस्तियों की जन्म हुआ था और कई महान […]

दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार जोरों पर, पीएम मोदी दिवाली के बाद राजधानी रायपुर में करेंगे रोड शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसके लिए सभी पार्टियां जोरों से प्रचार कर रही है। इस कड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दिन मुंगेली और महासमुंद में सभा करेंगे। वहीं, उसी दिन रायपुर के चारों विधानसभाओं में भी पीएम मोदी का रोड शो होगा।

बीजेपी के स्टार प्रचारक भोजपुरी एक्टर रविकिशन आज छत्तीसगढ़ में , बिल्हा और बेलतरा में करेंगे प्रचार

रायपुर। भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन आज बिलासपुर दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन का आज बिलासपुर के बिल्हा और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करेंगे। इसके बाद रोड शो कर रविकिशन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ दौरे पर , दो चुनावी सभाओं और 3 विधानसभाओं में करेंगे रोड शो

रायगढ़। 9 नवंंबर को अमित शाह 3.30 बजे से एक घंटे तक भाजपा उम्मीदवार ओपी चौधरी के समर्थन में रोड-शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 9 नवंंबर को जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा में तय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो विधानसभाओं में सभाएं होंगी और 3 विधानसभाओं में रोड शो होगा। 15 नवंबर को भी अमित शाह का दौरा संभावित बताया जा रहा है। बता दें कि बीजेपी नेतृत्व छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के खत्म होने के बाद अब भाजपा दूसरे चरण की तैयारी में जुट गई है।  

NH-30 बहिगांव में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर , चुनाव ड्यूटी से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे दोनों शिक्षकों की जान चली गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर जिले के 3 […]

राहुल गांधी आज अंबिकापुर और जशपुर में, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अंबिकापुर के कतकालो में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वही जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी राहुल गांधी चुनावी सभा करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12:00 अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेगें। कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 को रवाना होंगे। दोपहर 3:00 अंबिकापुर के कतकालो में आम सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ जिसके बाद फिर से दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दिग्गजों […]

त्योहारी सीजन में बैंको में समुचित मात्रा में नगद राशि रखें: अबिनाश मिश्रा

० जिला पंयायत सीईओ ने ली बैंकर्स की बैठक रायपुर। जिला पंयायत के मुख्य कार्यपालन अबिनाश मिश्रा ने आज जिला पंचायत में विभिन्न बैंक के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार का समय है। सभी बैंकों में पर्याप्त मात्रा में नगद राशि रखें। विभिन्न परिस्थितियों में आम नागरिकों को किल्लत का सामना ना करना पड़े। एटीएम में समय समय पर नगद राशि भरते रहें ताकि ग्राहको को आहरण करते समय दिक्कत का सामना ना करना पडे। उन्होंने कहा कि बैंको में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें। इस अवसर पर राजधानी के सभी बैंको के अधिकारीगण उपस्थित थे।

IT Raid Breaking: IT ने अल सुबह भिलाई और दल्लीराजहरा में कारोबारियों के यहां दी दबिश

दुर्ग। IT ने भिलाई के पदुमनगर स्थित घिंघानी फ़ायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर आज सुबह दबिश दी। IT के अधिकारी 4 गाड़ियों में पहुँचे। कुछ देर की पड़ताल और पूछताछ के बाद कुछ अफसर 1 गाड़ी में कारोबारी के बेटे विवेक घिंघानी को लेकर एक टीम रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे सभी वसुंधरा नगर स्थित गोदाम गए हैं। भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान और पदुम नगर स्थित घर पर कार्यवाही जारी है। इस परिवार का राजधानी के पंडरी रोड पर भी पटाखे की दुकान है। कुछ परिजन रायपुर मे भी निवासरत हैं। अभी इनकी घेरेबंदी की कोई खबर […]