आज का राशिफल 9 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई काम कल पर टाल सकते हैं, जिससे कि बाद में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। विरोधी सजग रहेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी मजबूत रहेगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप सभी […]

चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सल हिंसा में शहीद जवानों और घायलों को मिलेगी अनुग्रह राशि

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों आदि के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु/घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति की गई है। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन के दौरान जिला कांकेर में केन्द्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु होने के कारण 30 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही हैं। दंतेवाड़ा जिला में केन्द्रीय सुरक्षाबल के एक कर्मी की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के कारण 15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है। कोंडागांव […]

16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर को दिया कारण बताओ नोटिस

रायगढ़। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने के कारण जिले की चार विधानसभा से 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रत्याशियों को 72 घंटे के अंदर कारण दर्शित करते हुए अपना स्पष्टीकरण संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समस्त प्रस्तुत करना होगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शामिल प्रत्याशियों के व्यय लेखा परीक्षण का कार्य जिला व्यय अनुवीक्षण दल द्वारा किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय निगरानी के लिए विधान सभावार दो व्यय प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए है। अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय का […]

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा केंद्र के समान डीए

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही केंद्र के समान डीए मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देना चाहते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया है।

पहले चरण के सभी 20 सीटों में कांग्रेस को मिलेगी जीत : प्रमोद तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस के मीडिया पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि 20 में 20 सीटें कांग्रेस जीत रही है. चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं से जो फीडबैक मिले हैं वह उत्साहजनक है. डॉ. रमन सिंह भी चुनाव हार जाए तो आश्चर्य नहीं होगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच महादेव सट्टा एप पर सियासत जारी है. अब कांग्रेस इस मामले में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को लेकर भी सवाल उठाया है. कांग्रेस मीडिया पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा, महादेव सट्टा एप का संचालन दुबई से हो रहा है. ऐसे में दुबई आने-जाने वाले पनामा […]

कांग्रेस की सरकार आएगी तो… किसानों का कर्ज माफ करेगी, जो वादा किया था, पूरा करके दिखाया: राहुल गांधी

जशपुर। जशपुर में राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जनता की सरकार बनने जा रही है। जनसेवा जारी रहेगी। पिछले चुनाव में मैंने आपसे कहा था- अगर यहां पर कांग्रेस की सरकार आएगी तो… किसानों का कर्ज माफ करेगी और धान के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत देगी। हमने जो वादा किया था, पूरा करके दिखाया। आगे राहुल ने कहा, PM मोदी ने आपसे वादा किया था कि… – सभी के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे – नोटबंदी से काला धन वापस आएगा – कृषि कानून से किसानों […]

5 साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है: बीजेपी सांसद रवि किशन

बिलासपुर। भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है , 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। PM आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के CM (भूपेश बघेल) को PM के नाम से चिढ़ है। भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने (कांग्रेस सरकार) छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। रवि किशन ने […]

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर 76.47 प्रतिशत मतदान, बस्तर में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 20 सीटों पर मंगलवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान के (अनंतिम) आंकड़े जारी कर दिए हैं. प्रथम चरण में कुल 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत और बीजापुर में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रथम चरण के मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से 62 कंट्रोल यूनिट और 123 वीवीपेट बदले गए. केशकाल दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैलेट बॉक्स जमा कर घर लौटते वक्त मतदान कर्मी हादसे का शिकार हुए. वहीं चुनाव के […]

NIA ने 14 वांटेड नक्सलियों पर घोषित किया इनाम, सूचना पर दिया जायेगा नगद इनाम

बीजापुर। NIA ने 14 वांटेड नक्सलियों पर इनाम घोषित किया है। इन नक्सलियों के बारे में किसी भी सूचना पर नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जारी लिस्ट में 14 वांटेड नक्सलियों के नाम है. जिसमें रघु रेड्डी, सुजाता उर्फ़ पोथालु कल्पना सागर उर्फ़ अन्ने संतोष , वेल्ला उर्फ़ वेल्ला मोडियाम, निर्मला उर्फ़ निर्मलक्का, राहुल तेलम उर्फ़ राहुल रय्याम, मदन्ना उर्फ़ जग्गू दादा , ताती कमलेश उर्फ़ गांधी, राजे उर्फ़ राजक्का , झुतरऊ ओयामी उर्फ़ अशोक, पवन हेमला, जोगी माडवी , सीतु मड़कम , जोगी हमला के नाम शामिल है.  

भिलाई से UP एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार , रहता था किराये के मकान में

दुर्ग। एक बड़े घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में कामयाबी पाई है. जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस की टीम को भिलाई में संदेही आतंकी की सूचना मिली थी। पिछले दो दिनों से एटीएस की टीम भिलाई के स्मृतिनगर पहुंची हुई थी। कल शाम (7 नवम्बर) को दुर्ग पुलिस की मदद से आरोपी वजीहउद्दीन को पकड़ा गया। एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि वजीहउद्दीन यूपी के अलीगढ़ में एक कोचिंग में पढ़ता था। पिछले कुछ समय से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। आसपास के […]