बीजापुर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका, 41 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर। जिले में नक्सली संगठन को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। लाल आतंक से नक्सलियों का मोह धीरे-धीरे भंग हो रहा है और अब जिले में 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दक्षिण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी उपलब्धि मिली है। कुल 41 माओवादी कैडरों ने आज आत्मसमर्पण किया, जिन पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पित कैडरों में 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01 व अन्य कंपनियों के सदस्य, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी जनताना सरकार के पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण रैंक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने 12 महिला और […]


