Big News : लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

लेह। केंद्र शासित प्रदेश Ladakh के उपराज्यपाल Kavinder Gupta ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक फैसले से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब West Bengal के राज्यपाल C. V. Ananda Bose के इस्तीफे की खबर भी चर्चा में है। कविंदर गुप्ता के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक उनके पद छोड़ने के पीछे का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर लद्दाख के प्रशासनिक और राजनीतिक माहौल पर पड़ […]

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंधे, खेल-फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

  स्पोर्ट्स न्यूज़ । महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर Saaniya Chandhok के साथ गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई में शादी कर ली। इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मीडिया के सामने आया और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बेटे की शादी की खुशी में बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। मुंबई में आयोजित इस शादी समारोह में कई बड़े क्रिकेटर शामिल हुए। Jay Shah भी कार्यक्रम में पहुंचे और फैंस का अभिवादन […]

नीतीश ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति,दो दशक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब बनेंगे राज्यसभा मेंबर

लव कुमार मिश्र पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद, नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। नीतीश के राज्यसभा नामांकन के वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन उस समय मौजूद थे । नीतीश ने बिहार विधानसभा के सचिव, जो कि रिटर्निंग ऑफिसर हैं, के समक्ष आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नितिन नबीन भी उम्मीदवार हैं। एक भावुक विदाई संदेश में नीतीश कुमार ने नई सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा किया और आश्वासन दिया कि वह नई मंत्रिपरिषद का मार्गदर्शन करते रहेंगे। […]

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय

० राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान […]

रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर डेढ़ माह में ही शिफ्ट, अब सिविल लाइंस के सी-3 बंगले में

  रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और पूरा कमिश्नरेट सीविल लाइंस में सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। यह बंगला पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अलॉट था। अब उनका निवास और ऑफिस नवा रायपुर के मंत्री बंगले में स्थानांतरित होने की सूचना है। पुराने ज़िला पंचायत परिसर में पहले पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से पहले संभाग कमिश्नर का कार्यालय था। कमिश्नरेट बनने के बाद उनका दफ्तर इसी परिसर के पीछे चला गया था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार यह फिर से सामने आ जाएगा। नए सी-3 बंगले में डॉ. संजीव शुक्ला के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी अपनी ड्यूटी संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में दो सीटें निर्विरोध: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम होंगे सांसद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के दो सांसदों का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। विधानसभा में गुरुवार को भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा ने तीन सेट नामांकन फार्म दाखिल किए। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई भाजपा विधायक मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से फूलोदेवी नेताम ने दो सेट नामांकन फार्म जमा किए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत और कांग्रेस के विधायक उपस्थित थे। नामांकन फार्म की स्क्रूटनी 6 मार्च को होगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन शाम तक दोनों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी मिल जाएगा। राज्यसभा चुनाव की तिथि […]

श्री जैतू साव मठ में मनाया गया होली महोत्सव,भगवान का किया गया विशेष श्रृंगार

  रायपुर। श्री दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में होली महोत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जा रहा है, इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है। अबीर, गुलाल एवं फूलों से श्रद्धालु भक्तों ने भगवान के साथ अपनी होली मनाई। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि- फागुन पूर्णिमा को रात्रि में होलिका दहन के पश्चात चैत्र प्रतिपदा को होली महोत्सव मनाने की सनातन परंपरा है‌, इसका निर्वाह श्री दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित सभी मठ, मंदिरों में किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने भगवान राघवेंद्र सरकार को गुलाल […]

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री साय

  ० मुख्यमंत्री साय ने 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का किया शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष […]

कोरबा में जंगली हाथी का हमला: धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी की दर्दनाक मौत

  कोरबा। कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की मौत हो गई। यह घटना Chhattisgarh के करतला थाना क्षेत्र के Kudmura village, Korba में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात हुई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोरकोमा के धान उपार्जन केंद्र में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को रखा गया था। पिछले कुछ दिनों से धान चोरी की शिकायत मिलने के बाद केंद्र के प्रभारी Rajesh Kumar Singh (55) अपनी पत्नी Pinky Devi और अन्य कर्मचारियों के साथ वहीं अस्थायी झोपड़ी बनाकर रात में निगरानी कर रहे थे। बुधवार देर रात करीब 1:35 बजे एक […]

राज्यसभा चुनाव: फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन , कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे. \ बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है.