पीएम मोदी से मैरी कॉम ने मांगी मदद,कहा-मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है

नेशनल डेस्क। बुधवार को मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हजारों लोग शामिल हुए। इस आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसके बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया और पूरे मणिपुर में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। मैरी कॉम ने देर रात करीब पौने तीन बजे ट्वीट किया, “मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है। कृपया मदद कीजिए। […]

दहेज रूपी दानव को ख़त्म करने युवाओं को जागरूक होने की जरुरत

० शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया महिला सशक्तिकरण के लिया कार्यक्रम का आयोजन रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महिला सशक्तिकरण का समर्थन एवं दहेज प्रथा के विरोध में, कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत साहू सर एवं शशिबाला किंडो मैडम के तत्वावधान में जीईसी अॉडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्वेता चौबे (विभागाध्यक्ष बेसिक साइंस) द्वारा इस विषय पर कहा गया कि – “जब तक युवा वर्ग जागरूक नहीं होगा तब तक इस दहेज रुपी दानव का विनाश संभव नहीं है। युवा वर्ग को ही सामने आकर अपने परिवार तथा अपने आस पास के लोगों […]

धमतरी : राइस मिल में भूसे में दबने से मजदूर की मौत

धमतरी। धमतरी जिले में ग्राम श्यामतराई स्थित राइस मिल में काम करते वक्त भूसे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमेश साहू (21) निवासी श्यामतराई थाना अर्जुनी 2 मई की रात राइस मिल में काम करते वक्त भूसा में दब गया, जिसकी मौत हो गई। धान के भूसा को फावडा से खींच रहा था। इसी समय वह भूसा के ढेर में दब गया। उसके साथ- एक अन्य व्यक्ति शत्रुघ्न ध्रुव भी काम कर रहा था। उसने घटना के सम्बंध में राईस मिल आपरेटर को बताया। ऑपरेटर ने मिल मालिक को जानकारी दी। मौके पर करीब 30 व्यक्तियों ने भूसा को हटाकर सोमेश को […]

जंतर -मंतर में पहलवानों के साथ पुलिसवालों की हाथापाई, प्रदर्शनकारियों को आई चोटें

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की, जहां प्रदर्शनकारी पहलवानों और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हुई, जिससे कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आईं। साइट और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। गुरुवार सुबह पहलवानों ने किसानों और उनके नेताओं को विरोध स्थल पर इकट्ठा होने का आह्वान किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जंतर-मंतर पर एक बड़ी सभा को रोकने के लिए शहर की सीमा बिंदुओं पर वाहनों की जांच कर रही है। यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई, जिससे कुछ प्रदर्शनकारियों के […]

SUMMER SPECIAL RECIPIE:मैंगो रसगुल्ला

सामग्री दूध- 2 लीटर आम- 2 चीनी- 1 कप नींबू का रस- 1 चम्मच बादाम- 2 चम्मच (कटे हुए) मक्के का आटा- 1 छोटा चम्मच पानी- 2 कप 1 छोटा- चम्मच इलायची पाउडर विधि ० रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर, छीलकर पल्प निकालकर रख लें। इस दौरान हम एक पैन में दूध डालकर गर्म करने के लिए दें। जब दूध में उबाल आने लगे तो पल्प डालकर पकने के लिए छोड़ दें। ० जब दूध गाढ़ा होने लगे तो नींबू का रस डालकर फटने दें और टुकड़े होने तक पकने दें। इस दौरान हम एक बाउल के ऊपर सूती कपड़े रख देंगे ताकि दूध को आसानी […]

मेट गाला 2023 : प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ का नेकलेस

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 को लेकर चर्चा में हैं। उनके लुक के साथ ही उनकी ज्वेलरी भी खास थी। एक्ट्रेस ने 204 करोड़ का नेकलेस पहन रखा था। इवेंट में एक्ट्रेस के डिजाइनर ड्रेस से ज्यादा हीरों से जड़े उनके हार ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रियंका के नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड जड़ा हुआ है। वहीं,अब जानकारी मिली है कि प्रियंका का डायमंड नेकलेस नीलाम कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका का डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है, जिसे मेट गाला 2023 के बाद ऑक्शन कर दिया जाएगा। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी […]

पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी,डाटा एंट्री आपरेटर सीधी भर्ती के 400 पदों के लिये दस्तावेज परीक्षण होगा जल्द

रायपुर।राज्य शासन के निर्देश का तत्काल अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 70 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिये हैं।हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर से भर्ती सूची प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश 3 मई को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये। जिसके अनुपालन में आज ही डाटा एंट्री आपरेटर और जूनियर इंजीनियर के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गए हैं। अभियंता(मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर के विभागीय आवेदकों में से 40 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के […]

साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण कल, रात 8 से मध्य रात्रि 1 बजे तक रहेगा ग्रहण

नेशनल न्यूज़। इस साल 5 मई को साल 2023 में लगने वाला यह पहला चंद्र ग्रहण होगा जो कि 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। यह ग्रहण वैशाख पूर्णिमा तिथि को होगा, जो कि 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन होगा। यह एक सामान्य ग्रहण न होकर एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया चंद्रग्रहण से तात्पर्य यह है कि जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश नहीं करता बल्कि उसकी उपछाया में प्रवेश कर वहीं से ही बाहर निकल जाता है। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा आकार व उसके रंग पर भी कोई प्रभाव नहीं हो पाता बल्कि इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया मात्र ही नजर आ […]

भारी बर्फ़बारी के बीच श्रद्धालु कर रहे बद्रीनाथ धाम के दर्शन, यात्रियों की सुविधा के लिए के इंतजाम

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में बुधवार को दोपहर बाद जमकर हिमपात हुआ जो लगातार ज़ारी है। भारी बफर्बारी और ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं है। बदरी विशाल का जयकारा लगाते हुए यात्री भगवान के दर्शन कर रहे हैं। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बद्रीनाथ धाम में रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं। हिमपात से बद्रीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति अधिकारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों की मंदिर में सुगम दर्शन, स्वास्थ्य, आवास, संचार आवागमन आदि में कोई परेशानी न इस संदर्भ […]

भारतीय मूल के अजय बंगा चुने गए वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष, 2 जून से संभालेंगे जिम्मेदारी

वाशिंगटन। बुधवार को भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा को निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। विश्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बंगा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा, “विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया। उनका पांच साल का कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा।” मास्टरकार्ड इंक के पूर्व प्रमुख बंगा इस समय जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। वह दुनिया के शीर्ष वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में से किसी की भी कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। उनका पालन-पोषण […]