नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन: छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएं कांग्रेस की सरकार, हम जाति जनगणना करवाएंगे -प्रियंका गांधी
रायपुर। ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में प्रियंका गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनते ही हम जाति जनगणना करवाएँगे। आगे उन्होंने कहा कि एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी उससे यह होता था कि जितने निर्णय लेने थे वह सभी एक जगह केंद्रित हो जाते थे। कई ऐसे कार्य होते थे जिन्हें होने में बहुत समय लगता था या कई ऐसे कार्य होते थे जिनकी जरूरत ही नहीं थी लेकिन इन सब में बहुत समय लगता था। दिल्ली जाना पड़ता था, रायपुर आना पड़ता था तो जब पंचायती राज की बात हुई तब मंशा ये थी कि लोकतंत्र को गांवों तक […]



