Big News:सदन में गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा में PM मोदी बोले – 2028 में अच्छी तैयारी के साथ आना
नेशनल न्यूज़। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तरफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा में गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा क्योंकि पीएम मोदी के बोलने के दौरान विपक्षी पार्टियों ने वॉकआउट कर दिया था। पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘साल 2018 में मैंने नेता सदन के नाते उनको काम दिया था कि 2023 में वो अविश्वास प्रस्ताव लाएं। अब 2028 में लाने का काम उनको दे रहा हूं, लेकिन कम से कम थोड़ी तैयारी करके आएं। ताकि जनता को लगे कि कम से कम विपक्ष के वो लायक है। NDA और बीजेपी को ज्यादा सीटें […]



