CG Accident: दो बाइक में हुई भिंड़त, 2 युवकों की मौत , 5 घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर लटुवा नाले के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामला बलौदाबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनी के रहने वाले ऋषि साहू, धनेश्वर साहू और प्रमोद अपनी बाइक से लटुवा की ओर आ रहे थे। तीनों युवक खोरसी नाले के पास बाढ़ का पानी देखने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त इनकी बाइक की भिड़ंत लटुवा पुल पर एक […]

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा: 21 से 23 जनवरी के बीच हो सकता है समारोह,PM मोदी को भेजा जाएगा निमंत्रण

नेशनल न्यूज़। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि वे इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधिकारिक निमंत्रण भेजेंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को बताया, ‘‘राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित हैं और इसके लिए अगले साल जनवरी की 21, 22 और 23 तारीख प्रस्तावित हैं।” उन्होंने बताया, ‘‘हम इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेंगे जिसमें प्रमुख साधु […]

आगे बढ़ रहा चंद्रयान-3 आज करेगा चांद की कक्षा में प्रवेश, भारत के लिए होगा ऐतिहासिक पल

बेंगलुरु। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। वहीं, आज शनिवार को शाम सात बजे यान को चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाना है। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को 5 बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। 1 अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया। Chandrayaan-3 Mission: The spacecraft has covered […]

Vrat Special Recipe: व्रत के लिए समा चावल खिचड़ी

सामग्री: समा चावल – 1 कप दही – 1/2 कप व्रत वाले नमक – स्वादानुसार घी – 1 टेबलस्पून कटी हुई शाकाहारी सब्जियां कैसे बनाएं समा चावल खिचड़ी ० समा चावल को धोकर 15-20 मिनट तक भिगो दें। ० एक पैन में घी गरम करें और उसमें सब्जियां डालें। ० अब समा चावल को सब्जियों में डालकर पकाएं। उसमें पानी डालकर साधारण बर्तन में पकाने के अलावा कुकर में भी पका सकती हैं। ० पकाने के बाद खिचड़ी में दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और खाने के लिए सर्व करें।

कांकेर : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आगजनी,लाखों का इलेक्ट्रॉनिक एवं कृषि के सामान जलकर खाक

कांकेर। जिले में नेशनल हाइवे 30 के पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई. यह मामला चारामा थाना क्षेत्र का है.आगजनी की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इस घटना के कारण दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक एवं कृषि के सामान जलकर खाक हो गए. इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 30 से सटे राम जानकी मंदिर चौक के पास शुभलक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान में देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम […]

आज का इतिहास 5 अगस्त : 2019 में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनुच्छेद 370 हटा दिया , 2020 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर आधारशिला रखी थी

  ० 1775- पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखधड़ी के लिए 5 अगस्त 1775 को फांसी दी गई। ० 1852- उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म 5 अगस्त 1852 को हुआ। ० 1890- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म 5 अगस्त 1890 को हुआ। ० 1890- चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त 1890 को हुआ। ० 1901- भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म 5 अगस्त 1901 को हुआ। ० 1907- मद्रास विधान सभा […]

आज का राशिफल 5 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष राशि वाले आज सुखद और आनंददायक समय बिताएंगे आज का दिन आपके लिए मेष राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मेष राशि के जातक सुखद और आनंददायक समय बिताएंगे। अगर परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज खत्म हो जाएगा और अब आप सभी एकजुट होकर पारिवारिक योजनाओं पर विचार करेंगे। वैसे आज आप बच्चों से जुड़ी किसी बात लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य भी आज मिल रहा है। आप आज कर्ज चुकाने के प्रयास में सफल होंगे साथ ही दिया हुआ कर्ज भी वापस पा […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज  गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अगस्त को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 01 बजे से आयोजित है।

सीएसवीटीयू में बनाया जाएगा सेंटर आफ एक्सीलेंस, 15 करोड़ की लागत से बनने वाली यूनिट में स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की बड़ी घोषणा ० छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर केंद्र सरकार यदि जीएसटी वापस नहीं लेती है तो राज्य सरकार करेगी वहन रायपुर।स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की। उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। इस निर्णय को […]

प्रदेश में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

० 10-17 अगस्त तक सात जिलों में आयोजित होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम रायपुर।प्रदेश में आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। राज्य के सात जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मुंगेली और महासमुंद में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (MDA) भी आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान 10 अगस्त को प्रदेश में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। 10 अगस्त को दवा सेवन से छूटे हुए बच्चों व किशोरों को 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ियों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, […]