उत्तराखंड : चमोली में ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत , 20 अन्य घायल
चमोली।उत्तराखंड के चमोली जिले मेंअलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य बुरी तरह से झुलसे हैं। बताया जा रहा है कि साइट पर 24 लोग मौजूद थे। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। […]



