गुजरात : केमिकल फैक्ट्री की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत, 5 लोग घायल
नेशनल न्यूज़। गुजरात के पंचमहल जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के बीच एक बंद पड़ी फैक्टरी की दीवार के कुछ अस्थायी तंबुओं पर गिरने से पांच साल से कम उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं और हलोल तालुका के चंद्रपुरा गांव में रसायन बनाने वाली एक बंद पड़ी फैक्टरी के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करने के लिए यहां आए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के परिवार […]



