बारिश ने छीनी जिंदगी, मकान ढहने से घर में सो रहे दंपति की मौत
बालोद। बालोद के सिरपुर में लगातार हो रही बारिश से मकान ढह गया , जिससे घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई है.मामला देवरी थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई और वो ढह गया.जिस समय ये घटना हुई उस वक्त मकान के अंदर पति पत्नी सो रहे थे.मकान का मलबा सोते वक्त उनके ऊपर आ गिरा.जिसके कारण वो किसी से मदद भी नहीं मांग सके.इस घटना में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. आधी रात होने के कारण किसी को भी हादसे के बारे में जानकारी नहीं हुई.अगले दिन सुबह गांववालों ने क्षतिग्रस्त […]



