अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के पूर्व नशीली एवं मादक पदार्थो का किया दहन

० नशे के विरुद्ध करेंगे युद्ध – भगवानू ० नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प ० 2 जुलाई से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रथम चरण में घर घर जाकर नशा मुक्ति का देंगे संदेश ० छत्तीसगढ़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की गठन करने की मांग रायपुर। 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के पूर्व नशा मुक्ति महाअभियान समिति के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक के नेतृत्व में आज नशे के विरुद्ध युद्ध शुरू किया गया। इसकी शुरुआत आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कबीर नगर क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया इस दौरान अभियान समिति के सदस्यों […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये निर्देश : बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आयेगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिये कि बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका बनने पर तेजी से विकास कार्य होंगे।नगर पालिका गठन से नागरिकों को शीघ्र मिलेंगी सुविधाएं।कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने मुख्यमंत्री से मांग की.मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को निर्देश दिए.

कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर कार्रवाई

० भौतिक सत्यापन के दौरान ऑनलाइन रिपोर्ट से मिलान करने पर मात्रा कम पाए जाने पर 2.05 लाख क्विंटल धान जप्त ० जप्त किए गए धान को राजसात करने और संबंधित राइस मिलर को ब्लैक लिस्टेड करने हो रही कार्रवाई रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार, सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षको और मार्कफेड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा राईस मिलों में भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में पाये […]

PM मोदी से मिलने के बाद Amazon CEO जेसी का ऐलान- भारत में 15 अरब डॉलर और निवेश करेगी कंपनी

इंटरनेशनल न्यूज़। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के CEO एंडी जेसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि वे अधिक नौकरियां पैदा करने में दिलचस्पी रखते हैं और उनकी कंपनी 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेजन ने भारत में अब तक लगभग 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और 2030 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर और निवेश करने की योजना है। एंडी जेसी ने शुक्रवार को अमेरिका में PM मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक अच्छी रही। इस दौरान 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने की […]

काहिरा में मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद पहुंचे PM मोदी

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है। मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी मस्जिद पहुंचे जिसका जीर्णोद्धार करीब तीन महीने पहले ही पूरा किया गया है। मस्जिद में मुख्य रूप से जुमे (शुक्रवार) और दिन की सभी पांच ‘फर्ज़’ नमाज होती हैं। प्रधानमंत्री को मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना करते देखा गया। मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था। अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है […]

मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिला PM मोदी को, राष्ट्रपति सिसी ने दिया ऑर्डर ऑफ द नाइल

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को यहां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। वर्ष 1915 में शुरू किया गया यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने मिस्र या मानवता की अमूल्य सेवा की हो। यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना होता है, जिसमें वर्गाकार सोने की तीन इकाइयां शामिल हैं, जिनमें मिस्र पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन के प्रतीक शामिल हैं। पहली इकाई राष्ट्र को बुराइयों से बचाने का विचार पेश करती है, जबकि दूसरी इकाई नील […]

CG Weather Update:पुरे प्रदेश में मानसूनी बारिश, सेंट्रल और साउथ बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। प्रदेश में मानसून दे दी है, जिससे बीती आधी रात से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटो में बलोद ,बलोदा बाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गोरियाबंद , जंजगीर, कबीरधाम, महासमुंद, मुगेली, रायगढ़ रायपुर तथा राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है. वर्तमान में जो वर्षा हो रही है, तीन दिनों तक ऐसी वर्षा होने संभावना है. उसके बाद अगले तीन दिन मौसम थोड़ा […]

Sunday Special Recipie:चिली गार्लिक पराठा

चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए चाहिए आटा आधा कप नमक स्वादानुसार तेल आधा चम्मच हरी धनिया 1 चम्मच लहसुन 1 चम्मच हरी मिर्च 1 लाल मिर्च आधा चम्मच चिली गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी ( Chili Garlic Paratha Recipe) ० चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा लें उसमें नमक, तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर के फाइन पेस्ट बना लें. ० अब इमें लहसुन, हरी मिर्च , लाल मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. ० अब एक तवे को गर्म करें और चम्मच की मदद से इस पर पराठे के घोल को फैला दें. ० तेल लगाकर पराठों को दोनों […]

भानु सप्तमी आज : आज रविवार को ऐसे करें सूर्य देवता की आराधना

पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाता है. आषाढ़ के महीने में भानु सप्तमी का व्रत 25 जून यानी आज रखा जा रहा है. रविवार के दिन पड़ने के चलते भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य (Surya Dev) की पूजा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि सप्ताह के हर दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया है. सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है, मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा होती है और इसी तरह रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. यहां जानिए सूर्य देव की इस माह भानु सप्तमी […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जगदलपुर में ‘बस्तर गोंचा महापर्व 2023’ में होंगे शामिल

० 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा अनवरत् 616 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है ‘बस्तर गोंचा महापर्व’ रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जून को बस्तर जिले के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित ‘बस्तर गोंचा महापर्व 2023’ में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा रियासतकालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए हर वर्ष अनवरत् 616 वर्षों से बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन करते आ रहा है। इस वर्ष भी यह महापर्व 04 जून से 28 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस महापर्व में भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी के छप्पन भोग के शुभ अवसर पर सम्मिलित होंगे। […]