एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का आज प्रदेश के दौरे पर

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 25 जून रविवार को दोपहर 12 बजे कोरापुट से जगदलपुर पहुंचेगे। जगदलपुर सर्किट हाउस में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.40 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 26 जून सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बस्तर संभाग में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जगदलपुर सर्किट हाउस में करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 27 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर से कोरापुट के […]

27 जून को शादी का आखरी मुहूर्त, फिर 4 महीने के लिए बंद हो जाएंगी शादियां

देवशयनी एकादशी व्रत इस बार 29 जून दिन गुरुवार को है, हर वर्ष यह व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को किया जाता है। देवशयनी एकादशी के बाद हिंदू धर्म में शादियां चार महीने तक नहीं होती हैं क्योंकि इस दिन चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। इस एकादशी से पहले 27 जून दिन मंगलवार को शादी का बड़ा मुहूर्त है। इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होंगी। इन शादियों में बारिश की वजह से कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इसके बाद शादियां व मंगल कार्य देवोत्थान एकादशी पर 4 नवंबर से शुरू होंगी। पुरुषोत्तम मास की वजह से पांच मास का होगा चातुर्मास ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, […]

आज का इतिहास 25 जून : स्वतंत्र भारत का सबसे विवादित दिन, 1975 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल की घोषणा की

1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा। 1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया। 1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया। 1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश् मा कपूर का जन्म। 1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति […]

आज का राशिफल 25 जून : जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन आपके लिए

​मेष राशिफल 25 जून 2023: शुभ समाचार मिल सकता है आज मेष राशि के सितारे कुछ प्रतिकूल रहेंगे। छात्रों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आपको किसी अजनबी से सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको फायदा भी होगा। आज आपको अपने घर या व्यवसाय में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, इस विषय प्लानिंग और खर्च कर सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। ​वृषभ राशिफल 25 जून 2023: आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी […]

समान नागरिक संहिता शीघ्र लागू हो : विहिप

रायपुर। रायपुर में अपनी केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने विधि आयोग द्वारा ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) पर संदर्भ लेने का स्वागत किया है। विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आज कहा कि यह संतोष की बात है कि आयोग ने इस विषय पर सभी हितधारकों से विचार आमंत्रित किए हैं। भारतीय समाज के सभी वर्गों के सुझाव प्राप्त कर एवं उन पर विचार कर शीघ्र ही यूसीसी को अधिनियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 44 सभी सरकारों को पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का निर्देश देता है। श्री आलोक कुमार ने कहा […]

हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले स्कूल के प्राचार्यों को किया गया सम्मानित

० शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान: संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ० बेहतर परिणाम का आना शिक्षा के स्तर में सुधार के संकेत: विधायक श्री जुनेजा रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह में जिले के कक्षा 10वीं से 90 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक लाने वाले स्कूल के 44 प्राचार्यों तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मायाराम सुरजन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में किया गया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित होने वाले समस्त प्रचार्यों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि किसी देश-प्रदेश की साख […]

छत्तीसगढ़ में अदाणी समूह के कर्मचारियों ने 1300 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया

० रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिन पर चार दिन के विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रायपुर/बिलासपुर।अदाणी समूह के चेयरमैन के 61 वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में समूह के कर्मचारियों द्वारा 1300 यूनिट से ज्यादा का रक्तदान किया गया। हर साल 24 जून को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिन के अवसर पर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी स्थित समूह के सभी संस्थानों में रक्त दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, भाटापारा और दुर्ग जिले में स्थित सभी परियोजनाओं में चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का […]

कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल एसईसीएल प्रवास पर

० कुसमुंडा वर्कशॉप कॉम्प्लेक्स, गेवरा रेल रैपिड लोड आउट सिस्टम, एवं बरौद साइडिंग का किया उद्घाटन ० सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशक मण्डल रहे उपस्थित बिलासपुर। एसईसीएल प्रवास पर आए कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल (भा.प्र.से.) द्वारा आज कुसमुंडा क्षेत्र में वर्कशॉप कॉम्प्लेक्स, गेवरा क्षेत्र में एफ़एमसी (फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी) के तहत बनाए गए रेल रैपिड लोड आउट सिस्टम (आरआरएलओएस) एवं वीसी के माध्यम से रायगढ़ क्षेत्र में बरौद साइडिंग का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (यो./परियो.) एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र श्री संजय […]

क्या मरकाम और सैलजा में खिंचेगी तलवार? : कही-सुनी – रवि भोई (25 JUNE-23)

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को रद्द कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। सवाल उठाया जा रहा है कि प्रभारी महासचिव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कामकाज में दखल देने का अधिकार है या नहीं ? सैलजा के फरमान के बाद अब तक मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्रियों के काम का नए सिरे से बंटवारे वाले आदेश को निरस्त नहीं किया है। मरकाम ने सैलजा के पत्र की समीक्षा की बात कर कई संदेश दे दिए हैं। मरकाम के रुख को देखकर लोग अंदाज लगा रहे हैं कि […]

मणिपुर हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक ख़त्म, 3 मई से भड़की हिंसा में अब तक 120 की मौत और 3 हजार से ज्यादा घायल

नेशनल न्यूज़। मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वामदलों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच तीन मई को भड़की हिंसा में अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। बैठक में शामिल होने वालों में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह (कांग्रेस), तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन, मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी […]