राज्यों का परस्पर अभिनंदन: अच्छी पहल, कुछ सवाल भी!
अजय बोकिल बात छोटी सी है, मगर बहुत गहरी भी है। हैरत की बात है कि पहले किसी के ध्यान में यह बात क्यों नहीं आई? देश के दो अग्रणी पड़ोसी राज्यों ( िजनका बड़ा हिस्सा कभी एक राज्य में ही शामिल था) महाराष्ट्र और गुजरात के 64 वें स्थापना दिवस 1 मई पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ संकल्प के तहत अब सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस परस्पर बधाई देंगे और इस पावन मौके पर सम्बन्धित राज्यों के राज्यों के राजभवनों में सालगिरह मना रहे राज्य अथवा राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखाने वाले उत्सव भी होंगे। इसी के अंतर्गत […]


