छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ अब बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश की भी सम्भावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून वहीं प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट होना भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश से अगले 24 घंटो के भीतर मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं प्रदेश में बारिश का सिलसिला भी थमने वाला है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10 […]

Dhanteras 2025 : धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचदिवसीय त्योहार दिवाली जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। वहीं, भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि यह त्योहार 18 को मनाया जाएगा या 19 […]

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खाते में आज आएगीअग्रिम सैलरी

रायपुर। दीवाली के मौके पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रसन्नता, एकता और उत्साह का प्रतीक है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी इस पर्व को परिवार सहित उल्लासपूर्वक मना सके और किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े। ⁠ वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप […]

एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में दी दबिश, दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बालोद। बालोद के स्वास्थ्य विभाग में तब हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम ने दबिश देकर विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ मुकेश यादव को डिमोशन करके चौकीदार बना दिया गया था। इसके बाद मुकेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और इस मामले में स्टे लेकर आया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ दो कर्मचारियों ने उनसे सर्विस बुक का सत्यापन कर एरियर निकालने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिस पर मुकेश ने 20 हजार रुपये पहले दिए और गुरुवार को 30 हजार रुपए की राशि […]

उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त — बस्तर में शांति और विकास का नया युग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० हिंसा की राह देती है अंतहीन दर्द, आत्मसमर्पण देता है जीवन को नई दिशा- मुख्यमंत्री साय ० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान ऐतिहासिक सफलता की ओर रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक […]

आज का राशिफल 17 अक्टूबर : वृषभ राशि को लाभ, तुला की बढ़ेगी कमाई, जानें आज बुधादित्य योग से आपका दिन कैसा बीतेगा

मेष राशि, व्यस्तता भरा दिन लाभ दिलाएगा मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सूर्यगोचर से लाभदायक रहेगा। आपको आज घर बाहर दोनों ही क्षेत्र में व्यस्त रहना होगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। साथ ही आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। बिजनेस में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी कर्मचारी और सहयोगी पर नाराज भी हो सकते हैं, संयम से काम लें। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में आप बजट से बाहर खर्च करने से […]

आज का पंचांग 17 अक्टूबर : आज रमा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 25, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 01, रवि उस्सानी 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र मध्याह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज […]

Big News: निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा, जारी हुआ आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार निगम मंडल के 14 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है. साथ ही 21 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है.

आरईसी फाउंडेशन को ‘सीएसआर प्रशंसा पुरस्कार’

बिजनेस न्यूज़। स्वास्थ्य सेवा की सुलभता और सामुदायिक कल्याण में असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने आरईसी लिमिटेड की सीएसआर शाखा, आरईसी फाउंडेशन को ‘सीएसआर प्रशंसा पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) प्रदीप फेलोज़ को प्रदान किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए आरईसी फाउंडेशन के निरंतर प्रयास देश के सबसे दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से, आरईसी समावेशी विकास और आवश्यक […]

नान घोटाला मामला : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को मिली जमानत, 22 सितंबर को किया था सरेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को रायपुर की विशेष कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी अनिल टुटेजा शराब घोटाले के सिलसिले में EOW (Economic Offences Wing) की हिरासत में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी 22 सितंबर को ईडी कोर्ट में सरेंडर किए थे। इसके बाद उन्हें चार सप्ताह के लिए दिल्ली ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया। अदालत ने उनकी कस्टोडियल रिमांड 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। आज रिमांड पूरी होने पर उन्हें रायपुर ईडी विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने जमानत मंजूर की। नान घोटाला फरवरी […]