राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी, RDX का हुआ इस्तेमाल

  लुधियाना। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में शुक्रवार की आधी रात को बड़ा धमाका हुआ। यह घटना रेलवे लाइन पर हुई, जहां आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से मालगाड़ी को निशाना बनाया गया। धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए. सूत्रों का कहना है कि आरडीएक्स से ही ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई। इस धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला […]

बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध,लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे मंदिर में

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में लाखों रुपए की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से सोने-चांदी के आभूषणों को पार कर दिया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेश्वरी मंदिर में चोरी होने की जानकारी तब लगी जब शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी और भक्त पट खोलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। […]

भिलाई के सिसकोल प्लांट में हुआ हादसा, क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत

दुर्ग। जिले के भिलाई में सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे में क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार लेखूराम कौशल सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन को वह खुद ही ऑपरेट कर रहा […]

भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! ट्रंप के मंत्री ने किया दावा

  नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है। बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है। स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने […]

नालंदा परिसर फेज-2 में पढ़ने वाले युवा गढ़ेंगे अपनी सफलता का नया इतिहास – अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1017 सीटर नए नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन ० 21 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया परिसर रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर में नए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे 21 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से इस 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी का अच्छा माहौल मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाइब्रेरी के साथ ही अच्छी गुणवत्ता […]

केरल में पीएम मोदी: इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) केरल के दौरे पर है। इस दौरान, PM मोदी ने केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब का शिलान्यास किया। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत ट्रेनों, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली और त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अपने भाषण में कहा PM मोदी ने कहा कि केरल में मौजूद वामपंथी गुट शायद मुझे पसंद ना करें। फिर भी, मुझे फैक्ट बताने दीजिए। 1987 से पहले, गुजरात में BJP एक हाशिए की पार्टी थी। 1987 में, BJP ने पहली […]

27 जनवरी को बैंक हड़ताल, 9 यूनियनों ने सप्ताह में पांच कार्य दिवस की मांग की

  रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता आ रहा है। इसी मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिससे करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी कामकाज से दूर रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा एवं छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत […]

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित सुरजीत नवदीप मंडप में गूंजा साहित्य, 90 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 पूरे उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ जारी है। उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित काव्य एवं व्यंग्य के कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 90 से अधिक नवोदित एवं समकालीन रचनाकारों ने सहभागिता की। रायपुर साहित्य महोत्सव के वृहद आयोजन के अंतर्गत जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं छत्तीसगढ़ मित्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की […]

समझ के साथ व्यक्ति को आगे ले जाने वाली शिक्षा की आवश्यकता – प्रभात मिश्रा

० बसंत पंचमी पर सरस्वती जी का पूजन, निराला जी एवं सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पुण्य स्मरण रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में आज बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती जी का पूजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाकवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी का उनकी जयंती पर पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार प्रभात मिश्रा थे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा ने मां सरस्वती जी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही […]