Big News : अश्लील डांस देखने वाले मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को आयुक्त कावरे ने किया निलंबित, आदेश जारी

रायपुर( राजेंद्र ठाकुर )। देवभोग में ओपेरा आयोजन के नाम पर अश्लील डांस देखने वाले अश्लील डांस देखने वाले मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इससे पहले एसडीएम तुलसीदास मरकाम के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी और एसडीएम को कलेक्ट्रेट अटैच किया गया था। अब रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने इस मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है। जानें क्या था मामला दरअसल, पूरा मामला मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव का है, जहां ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के नाम पर आयोजन रखा गया […]

कोरबा के SECL खदान में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

  कोरबा। कोरबा स्थित एसईसीएल (SECL) की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन में काम के दौरान सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त खदान के अंदर हाइड्रोलिक मशीन में छह मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद कर्मी सहम गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान संजय कुमार (23 वर्ष) के रूप में […]

Maharashtra Election Results 2026 Live: बीएमसी चुनाव में पहली बार BJP+ को बहुमत , ठाकरे ब्रदर्स का ‘मराठी मानुष’ वाला दांव फेल

  मुंबई। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देश भर की नजर हैं। 2017 के बाद पहली बार चुनाव कराए गए हैं। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीएमसी में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है। जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट किया- एकनाथ शिंदे बीजेपी गठबंधन की जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ […]

Weather : दो दिनों की राहत के बाद फिर से बढ़ेगी ठंड,मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर चलने की जताई संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों की राहत में बाद एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरूवार को एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना […]

तातापानी महोत्सव हमारी आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

० स्थानीय कलाकारों ने वनांचल की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी ० पद्मश्री अनुज शर्मा की सुरीली आवाज पर झूमे दर्शक ० स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत की परम्परा की झलक रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी अनूठी संस्कृति और लोक परंपराओं के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। इसी गौरवशाली विरासत को संजोने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। इस मौके पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। […]

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात,एनीकट, सामाजिक भवन, पुल-पुलियों सहित कई घोषणाएं

  ० उज्ज्वला गैस योजना से 2 हजार से अधिक महिलाओं को गैस घरेलू कनेक्शन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकासखंड बगीचा में लगभग 2.43 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए इसे वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सहित लगभग दो लाख की आबादी […]

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई : कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

  रायपुर। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए मुंगेली जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव विकासशील द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार कार्रवाई की गई। जांच में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग सहित कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच उपरांत मुंगेली के उपलेटा राइस मिल, नवागॉव घुठेरा रोड स्थित नेशनल […]

‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

० बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम’ के अंतर्गत साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और हथियारों का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विकास की मुख्यधारा को अपनाया है। इन पर कुल ₹1.41 करोड़ का इनाम घोषित था, जिससे यह आत्मसमर्पण अभियान अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे हिंसा की विचारधारा पर विश्वास की निर्णायक विजय बताया और कहा कि पिछले 48 घंटों में कुल 81 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात […]

आज का राशिफल 16 जनवरी : वृषभ, कर्क और कन्या समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक दिन, चंद्रमा बना रहे शुभ योग

मेष राशि,भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज मेष राशि में आकर राजयोग बना रहे हैं जिसका लाभ आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज सपोर्ट मिलेगा। आप आज वैवाहिक जीवन मे भी सुख सहयोग पाएंगे। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। लव लाइफ में आप रोमांटिक बने रहेंगे। आज सेहत के मामले में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आज भाग्य आपका 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव […]

आज का पंचांग 16 जनवरी : आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 27, शक संवत् 1947, माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि दिन शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 03, रज्जब 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरात चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र सुबह 5 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक। ध्रव योग रात्रि 09 बजकर 7 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण रात्रि 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सुबह 05 बजकर […]