छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन से ऐतिहासिक सुधार गांवों में पहुंचा पेय जल पानी 32 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में अब तक 40 लाख 87 हजार 27 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि मिशन लागू होने से पूर्व प्रदेश में केवल 3 लाख 19 हजार 741 घरेलू नल […]

श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस

बिलासपुर। श्रद्धा महिला मण्डल, South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल), बिलासपुर द्वारा आज अपने 20वें स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की समितियों से लगभग 200 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्षागण—श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र—उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा श्रद्धा महिला मण्डल की वार्षिक पत्रिका “श्रद्धा संगिनी” का विधिवत विमोचन किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती […]

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा: रायपुर साहित्य उत्सव में निःशुल्क चलेंगी बसें

  रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवहन की असुविधा के कारण कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में भाग लेने से वंचित न रह जाए। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026—तीन दिनों तक लगातार संचालित की जाएगी। इन तीनों दिनों में बसों का संचालन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे आमजन बिना किसी अतिरिक्त खर्च के रायपुर […]

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक

० राजिम कुंभ को गरिमा और भव्यता से संपन्न कराने दिए अधिकारियों को निर्देश रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 के तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बिजली और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और चिकित्सा शिविर समय पर तैयार करने के आदेश दिए। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा। मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रभावी बनाने पर जोर दिया। […]

बेमेतरा : धान संग्रहण केंद्र में भारी अनियमितता, 17 करोड़ का धान गायब, घोटालेबाज केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई

  बेमेतरा। बेमेतरा में सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. जांच में करोड़ों रुपये के धान के गायब होने की पुष्टि हुई है. गंभीर लापरवाही के चलते संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. वहीं जांच दल ने मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है. दरअसल, सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में पिछले वर्ष विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 65 हजार क्विंटल धान लाकर संग्रहित किया गया था. लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में मौके पर केवल 11 हजार क्विंटल के आसपास धान ही पाया गया. करीब 53 हजार […]

PM Modi : बंगाल में पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, TMC पर बरसे ,बोले- घुसपैठिए हक छीन रहे हैं, भाजपा सरकार बनते ही कार्रवाई करेंगे

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं, भाजपा के विस्तार और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखे हमलों के साथ बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर गरीब परिवार के पास पक्का घर हो, हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिले और केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ गरीबों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से बंगाल में ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला। रैली में उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों का हक घुसपैठिए छीन रहे हैं। […]

राज्य स्तरीय जनजातीय जीवनशैली चित्रकला प्रतियोगिता का 20 और 21 फरवरी को

रायपुर। राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में 20 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति विकास विभाग एवं आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय जनजातीय जीवनशैली है, प्रतियोगिता का आयोजन सबेरे 10ः00 से शाम 5ः00 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति संवर्ग के प्रथम 150 पंजीकृत प्रतिभागियों को शामिल किया जायेगा। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित यह चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन के कैनवास के माध्यम से किया जायेगा। कैनवास चित्रकारी में 18 से […]

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा कार्य करने का मौका

० होटल प्रबंध संस्थान नया रायपुर में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 तक आमंत्रित ० नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 मार्च 2026 की ० पर्यटन विभाग के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड रायपुर। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है, जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ युवाओं को राष्ट्रीय […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों में मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया खूंखार नक्सली दिलीप बेड़जा

  बीजापुर। बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने DVCM दिलीप बेड़जा को मार गिराया है। वहीं अभी भी सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जानें और फंसे होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, ट्रैफिक ब्लॉक में कैंसिल रहेगी ये ट्रेनें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल में पूल मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के मध्य किलोमीटर 700 / 32-701 / 02 में स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 12 में आवश्यक मरम्मत करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इस काम के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित […]