अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फ़ैसले पर रोक लगाई,कहा- अरावली पहाड़ियों की परिभाषा से जुड़े आदेश को फ़िलहाल स्थगित रखा जाए

० अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर पहले बनी सभी समितियों की सिफ़ारिशों का आकलन करने के लिए एक नई उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव भी दिया नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की सिफ़ारिशों के बाद अरावली की जिस परिभाषा को स्वीकार किया था उस पर रोक लगा दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने कहा है कि राजस्थान की “अरावली पहाड़ियों की परिभाषा से जुड़े 20 नवंबर के आदेश को फ़िलहाल स्थगित रखा जाए, क्योंकि इसमें कई ऐसे मुद्दे हैं जिनकी और जाँच की ज़रूरत है। ” पीठ ने अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर पहले बनी सभी समितियों की सिफ़ारिशों […]

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत: 25 संविदा कर्मचारियों की आंदोलन अवधि की कार्रवाई निरस्त,हुई सेवा बहाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर NHM ने 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा बहाली के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय उन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और उसके दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई को समाप्त करने के मद्देनजर लिया गया है। आदेश के अनुसार, ये 25 अधिकारी-कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठकों और […]

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का 1 जनवरी को होगा भूमिपूजन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

रायपुर। 1 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से लगभग 146 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न होगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मुख्य मंच एवं बैठक व्यवस्था, जनसमुदाय के […]

नगरीय निकायों में रिश्तेदार व प्रॉक्सी प्रतिनिधियों पर नगरीय प्रशासन विभाग ने लगाई रोक

0 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बरती सख्ती कहा ,निर्वाचित महिलाएं ही निभाएंगे भूमिका दिलीप गुप्ता सरायपाली। अब नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक रिश्तेदार को प्रॉक्सी प्रतिनिधि/लायजन पर्सन के नियुक्ति , कार्यालयों व बैठकों पर उनकी भूमिका व हस्तक्षेपों पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा पूरी तरह से रोक लगा दी गई है । इस संबंध में आयोग के निर्देशानुसार छग शासन नगरीय प्रशासन व विकास विभाग द्वारा सभी नगरीय निकायों को पत्र जारी करते हुवे इस निर्देश पर तत्काल पालन किए जाने हेतु कहा गया है । इस आदेश के उलंघन या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने की जानकारी मिली है । […]

आरईसी लिमिटेड ने 47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में दो अवॉर्ड जीते

  बिजनेस न्यूज़। हाल ही में देहरादून में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा आयोजित 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में आरईसी लिमिटेड को दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आरईसी लिमिटेड को पब्लिक रिलेशन्स और इन-हाउस जर्नल कैटेगरी में अवॉर्ड मिले, जिसमें स्टेकहोल्डर कम्युनिकेशन को मजबूत करने, ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने, और स्ट्रक्चर्ड और भरोसेमंद कम्युनिकेशन प्रैक्टिस के ज़रिए अपने इंस्टीट्यूशनल इनिशिएटिव्स को असरदार तरीके से पेश करने में ऑर्गनाइज़ेशन की लगातार कोशिशों को पहचान मिली। ये अवॉर्ड पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर श्रीमती रितु खंडूरी भूषण ने दिए। कॉन्फ्रेंस की कार्रवाई के […]

26 जनवरी के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन, दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय

रायपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की झलक देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन किया है। इस डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नवा रायपुर अटल नगर में किया था। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ की झांकी के माध्यम से आदिवासी समाज की देशभक्ति, अद्भुत वीरता और अपने सिद्धांतों के लिए प्राण न्योछावर करने की परंपरा पूरे देश […]

Big News : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी,NSG में बनाये गए एसपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट और तेजतर्रार आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को लेकर जारी हुआ है। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे है। वे एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में एसपी का पद संभालेंगे। इस संबंध में डेपुटेशन आर्डर जारी हो गया है।  

राजीव भवन में कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया

रायपुर। कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पार्टी के ध्वजारोहण किया तथा सेवादल के साथियों ने सलामी दिया। ध्वजारोहण के आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण तक कांग्रेस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र तिवारी ने अपने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, आभार ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे एवं संचालन महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा […]

कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि में विवि में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रायपुर। अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की 22वीं पुण्यतिथि में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे ने पुष्पाजंलि अर्पित करने के उपरांत अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी सादगी, शुचिता और सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत करने में आपका अतुलनीय योगदान अविस्मरणीय है। सामाजिक-राजनीतिक जीवन में शीर्ष नेतृत्वकर्ता होने के साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और आदर्श रहे। उनके राष्ट्र सेवा का भाव हमें निरंतर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति […]

कोरबा में एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, कई दुकानें आई चपेट में ,दमकल की 14 गाड़ियां लगी आग बुझाने में

  कोरबा। कोरबा के एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित कई दुकानें आग की चपेट में आ गई. सूचना पर दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंची गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.   जानकारी के मुताबिक, पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. आग इतनी भीषण है कि अबतक काबू नहीं पा जा सका है. 14 दमकल वाहनों और 3 पानी टैकर की मदद ली जा चुकी है. फिलहाल आग लगने का कारण […]