कही-सुनी (28 DEC-25) : रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम कब होगा लागू
रवि भोई की कलम से चर्चा थी कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम एक जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। लेकिन अभी तक की तैयारियों को देखकर लगता नहीं है कि एक जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर की ताजपोशी हो पाएगी। कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा का अब तक प्रस्ताव नहीं है और न ही मंत्री स्तर पर कोई चर्चा हो पाई है। खबर है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर गृह मंत्री विजय शर्मा इस हफ्ते मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से चर्चा करना चाहते थे, लेकिन मुख्य सचिव के चीफ सेक्रेटरी कांफ्रेस […]



