CG Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर किया तबादला,100 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 100 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल के तहत DMC, BRCC और APC जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा DIET, SCERT और CTE जैसे शैक्षणिक संस्थानों में भी अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। नए स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है। विभाग की ओर से इस संबंध में अलग-अलग 10 आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत यह तबादले अमल में लाए गए हैं।

मैटस लॉ स्कूल में विवाद प्रतियोगिता में “मतदान का अधिकार: संवैधानिक अधिकार या मौलिक अधिकार विषय पर छिड़ी बहस

,रायपुर। मैटस विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के बीच एक विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था –“मतदान का अधिकार: संवैधानिक अधिकार या मौलिक अधिकार”।इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान, न्यायालयों के निर्णयों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर आधारित गहन शोध और विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष ने किया। प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वय डॉ. बी. आर. मौर्य, सहायक प्राध्यापक एवं संयोजक द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। तीन सत्रों में चली प्रतियोगिता के अंत में […]

हरियाणा के सोनीपत में देर रात लगे भूकंप के झटके, हिलने लगी धरती तो घर से बाहर निकले लोग

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस वक्त अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान धरती हिलने लगी। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि हल्के झटके होने से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत रहा। जैसे ही झटके महसूस हुए कुछ लोग नींद से अचानक जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। देर रात का […]

गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को आएंगे बस्तर दौरे पर, प्रशासन उनकी सिक्युरिटी को लेकर अलर्ट मोड पर

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारी शुरू कर दी है। अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। साथ ही वे लाल बाग मैदान में भी आम सभा को संबोधित करेंगे। दरअसल, बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दशहरा में शामिल होने न्योता दिया था। शाह ने इस पर्व में आने की हामी भरी थी। अब प्रशासन भी तैयारियों में जुट चुका है। हालांकि, बस्तर में शाह का और कौन-कौन सा कार्यक्रम होगा […]

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय जसगीत पर जमकर थिरकीं, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बिलासपुर। बिलासपुर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति के 50 वें वर्ष पर भव्य उत्सव मनाया जा रहा है. जहां गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय पहुंची. इस दौरान जसगीत की धुन पर कौशल्या साय महिलाओं के साथ जमकर थिरकीं. गरबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने कौशल्या साय का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया. उन्होंने महिलाओं नवरात्रि पर्व पर गरबा और डांडिया के दौरान अपनी गरिमा व मर्यादा का ध्यान रखने और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने से अपील की. इसके बाद महिलाओं के संग कौशल्या साय जसगीत और गरबा की धुन पर जमकर झूमती […]

‘साड़ीज़ ऑफ़ इंडिया’ प्रदर्शनी : नई दिल्ली में बाग प्रिंट बना आकर्षण का केन्द्र

भोपाल। दिल्ली क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘साड़ीज़ ऑफ़ इंडिया’ प्रदर्शनी में कला और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा और श्रेष्ठ शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है, जहाँ भारत की विविधता और समृद्ध हस्तकला परंपरा को एक ही छत के नीचे देखने का अवसर मिल रहा है। मध्यप्रदेश का बाग प्रिंट आयोजन का विशेष आकर्षण बना हुआ है। प्रदर्शनी 27 सितम्बर तक चलेगी। प्रदर्शनी के दूसरे दिन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद सुश्री कंगना रनौत ने मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पकार श्री मोहम्मद आरिफ खत्री की कलाकृतियों की जमकर तारीफ़ की और विस्तार से बाग प्रिंट की तकनीक […]

एसईसीएल की अनूठी पहल – निःशुल्क आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एवं पंचकर्म कैम्प का शुभारंभ

बिलासपुर। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के दिशा-निर्देश से स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रियदर्शिनी क्लब, इंदिरा विहार कॉलोनी, बिलासपुर में निःशुल्क आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एवं पंचकर्म कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के करकमलों से आज दिनांक 26 सितम्बर 2025 को डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा (प्रमुख चिकित्सा सेवायें, एसईसीएल), डॉ. महेन्द्र रघुवंशी (एमडी न्यूरोथेरेपी एवं वात रोग विशेषज्ञ), महाप्रबंधक (कल्याण) श्यामला राव, महाप्रबंधक (सीएसआर) सी.एम. वर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन/जनसंपर्क/राजभाषा) मनीष श्रीवास्तव, प्रबंधक (सिविल) भानु सिंह की उल्लेखनीय उपस्थिति में हुआ । अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि बिरंची दास ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि आधुनिक […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश, आज के लिए भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग जिलों शुक्रवार रात से जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं रात भर बारिश होने के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने […]

मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

० मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान […]

आज का राशिफल 27 सितंबर : आज अनफा योग का शुभ संयोग, वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि,शुभ समाचार मिलेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। पढाई लिखाई पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। वृषभ राशि, पद और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना रहेगी वृषभ राशि […]