Durga Ashtami 2025 : नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पूजन कब 29 या 30 सितंबर ? जानें अष्टमी और नवमी पूजन की सही तारीख

इस बार शारदीय नवरात्रि में एक ही तिथि दो बार होने जाने के कारण अष्टमी पूजन को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस बार 22 सितंबर से हुई है और इस महापर्व का समापन 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन होगा। दरअसल, इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहेगी। इस बार तृतीया तिथि 23 और 24 सितंबर दोनों ही दिन रहेगी। ऐसे में अष्टमी तिथि 29 या 30 सितंबर कब मनाई जाएगी। आइए विस्तार से जानते हैं अष्टमी और नवमी तिथि का पूजन कब करना शुभ रहेगा। कब है अष्टमी और नवमी तिथि ? पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का आरंभ 29 सितंबर […]

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी,उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर से मिलेगी राहत

रायपुर। भारत सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने तथा मध्यम वर्ग को व्यापक राहत देने के उद्देश्य से 22 सितम्बर से जीएसटी दरों की नई व्यवस्था लागू की गई है जिसे भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था में केन्द्र सरकार ने कोयले पर कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया है। कोयला ताप विद्युत उत्पादन के लिए ईंधन का काम करता है। ईंधन की लागत में कमी से उत्पादन लागत में भी कमी संभावित है और प्रारंभिक आकलन के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर में लगभग 11 पैसे की कमी का लाभ मिल सकता है। जीएसटी रिफॉर्म 2.0 में किये […]

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता : अब चलती ट्रेन से भी होगा दुश्मनों पर अटैक, रेल बेस्ड अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

  नई दिल्ली। भारत ने अपनी नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। इसके साथ ही भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। भारत आने वाले समय में ट्रेन से भी मिसाइल दाग पाएगा। दरअसल, पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल टेस्ट हुआ है। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अगली […]

छत्तीसगढ़ का 3 साल का शराब घोटाला! सुप्रीम कोर्ट ने कहा –3 महीने में खत्म करो घोटाले की जांच

  नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस जांच को सीमित समय में पूरा किया जाए। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, ईओडब्ल्यू को तीन माह में और ईडी को दो माह में शराब घोटाले की जांच पूरी करनी होगी। ये मामले पिछले तीन साल से चल रहे है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय कर मामले को जल्द निष्कर्ष पर पहुँचाने का निर्देश दिये है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश यह सुनिश्चित करता है कि लंबित जांचों में ढिलाई न हो और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जा सके। इस आदेश के […]

कटघोरा में आधी रात को हुई फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप; पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाने की आशंका, एक आरोपी हिरासत में

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावर ने घर और दुकान पर गोली चलाई। इस घटना में मौके पर एक कारतूस गिरा मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है।   मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था इस दौरान दो गोली चलने की आवाज आई, उसे अनहोनी होने की आशंका हुई और वह घर से बाहर निकाला। गोली की आवाज सुनकर […]

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, राजधानी समेत इन जिलों में के लिए जारी हुआ अलर्ट,मौसम विभाग ने दी आंधी-तूफान की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को प्रदेश के हर जिले में मूसलाधार बारिश हुई है। वही मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है। बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है जहां तेज बारिश के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। इससे बारिश […]

आज का राशिफल 25 सितंबर : वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, गुरु चंद्रमा के शुभ योग का मिलेगा लाभ

मेष राशि, विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर और अधिकार मिल सकते है। आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति होने से आपका प्रभाव बढेगा। विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। आपको धन लाभ का मौका भी मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से […]

आज का पंचांग 25 सितंबर : आज भी तीसरा नवरात्र, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 03, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 10, रवि उस्सानी 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि वृद्धि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार […]

IAS डॉ. सर्वेश्वर भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त, टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर का मिला प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। अब वे अब भारत सरकार के टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर सेवायें देंगे। भारत सरकार ने 19 सितंबर को उनकी पोस्टिंग की मंजूरी दी है।यह कार्यालय मुंबई स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस में है और सर्वेश भूरे का कार्यकाल तीन साल का होगा, जिसे बाद में दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

न्यौता भोज मे स्कूली बच्चो को परोसा गया स्वादिष्ट भोजन,गांव के बुजुर्ग,महिला,पुरूष का किया गया सम्मान

  पत्थलगांव। न्यौता भोज मे स्कूली बच्चे तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान पाकर बेहद खुश नजर आये। ग्राम सुरेशपुर के माध्यमिक शाला मे स्व.धर्मदेव त्रिपाठी के पुत्र विजय त्रिपाठी द्वारा न्यौता भोज का आयोजन किया था। दरअसल न्यौता भोज की परंपरा छत्तीसगढ शासन एवं केन्द्र सरकार की एक दुरवर्ती सोच का परिचायक है,इस भोज का उददेश्य खुशी के पलो को स्कूली बच्चो के बीच लजीज पकवान परोसकर यादो को सहेजना था। आज सुरेशपुर के माध्यमिक शाला के बच्चे न्यौता भोज के तहत लजीज पकवान खाकर बेहद खुश नजर आये। इस मौके पर पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितुराज सिंह,स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक एवं भारी संख्या मे ग्रामीण मौजुद थे। जशपुरांचल के संपादक विजय […]