रायगढ़ के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों का आतंक, 15 बोरी धान खाया,कई बोरी धान किया बर्बाद

  रायगढ़। रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों हाथियों का आतंक किसानों और कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बीते दो दिनों के भीतर हाथियों के एक दल ने खरीदी केंद्र में रखी करीब 15 बोरी धान खा ली, जबकि कई अन्य बोरियों को फैलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और धान खरीदी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का एक झुंड बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र परिसर में घुस आया। खुले में रखे धान की बोरियों को देखकर हाथी केंद्र के भीतर […]

Big News : नारायणपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF के जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षा बलों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी स्थित BSF कैंप की बताई जा रही है, जहां जवान की तैनाती थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी साजिश या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं […]

लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक , कृषि मंत्री बोले- बापू का अपमान कर रहा विपक्ष

दिल्ली। संसद में आज विपक्षी दलों के हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार का जवाब सुनना ही नहीं चाहता। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सरकार की तरफ से जारी आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने फंड का दुरुपयोग किया, लेकिन हमारी सरकार ने विकास कार्यों पर खर्च करने पर जोर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि सरकार किसानों के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए विधेयक लाई है, जिसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा, सबसे पहले इस पवित्र सदन में मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। सभापति महोदय को […]

मनोज अग्रवाल बने स्टील चैम्बर के अध्यक्ष ,अनिल अग्रवाल महासचिव नियुक्त

रायपुर। 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर का चुनाव हुआ जिसमे अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड), कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल (आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड), महासचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यकारी महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ विजय अग्रवाल को आगामी वर्ष 2026 से 2028 तक सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है तथा सभी पदाधिकारियों ने चैम्बर के कार्यालय में पदभार ग्रहण किये। बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टील चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में जीआर ग्रुप के रमेश अग्रवाल तथा महासचिव के रूप में नन्दन ग्रुप के अशोक कुमार अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी तथा उस समय छग स्टील चैम्बर में सीईओ के रूप में सुदीप्तो […]

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

  दिल्ली। प्रख्यात मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके पुत्र अनिल सुतार ने यह जानकारी दी। वह 100 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।   अनिल सुतार ने गुरुवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि मेरे पिता श्री राम वनजी सुतार का 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को हमारे निवास पर निधन हो गया। अपने छह दशकों से अधिक लंबे करियर में राम सुतार ने महात्मा गांधी, डॉ. […]

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अमरकंटक में बिछी बर्फ की चादर, शीतलहर के प्रकोप के बीच लोग ले रहे अलाव का सहारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि पेंड्रा में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह के समय अमरकंटक के रामघाट, माई की बगिया, श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में बर्फ जैसी जमी ओस दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढका नजर आया। इस नजारे को देखकर सुबह दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु […]

CG Breaking : सुकमा में सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी , 2-3 माओवादियों को ढेर करने की खबर

सुकमा। जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो-तीन नक्सली मारे गए हैं जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुरक्षा बलों की DRG टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् देशप्रेम का वह जज्बा था जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह उद्घोष करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की अग्नि प्रज्वलित करता रहा। उन्होंने कहा कि यह वही स्वर था जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, खुदीराम बोस सहित असंख्य क्रांतिकारी […]

नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर कार्रवाई,राज्य में नकली दवाइयों को लेकर अलर्ट जारी

  रायपुर।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बाजार में संदिग्ध और गैर कानूनी रूप से आवागमन हो रहे नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर बड़ा प्रहार किया गया है। विभाग को सूचना प्राप्त हुई की नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोगांव, रायपुर (छ.ग.) में एक दवा की डाक को किसी व्यक्ति या दुकान द्वारा प्राप्त नहीं किया जा रहा है तथा दवा के नकली होने का संदेह है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत निरीक्षण दल गठित किया गया। निरीक्षण के दौरान बिल्टी एवं इंदौर से प्रेषित दवा की डाक का अवलोकन कराया गया, जिसमें पाया गया कि बिल में जिन दवाओं का […]

आज का राशिफल 18 दिसंबर : वृषभ,तुला और वृश्चिक समेत कई राशियो को मिलेगा आज शुभ योग का फायदा, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,अनचाहे खर्च भी करने होंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा, जिन जातकों के काम का संबंध लोहा और बिल्डिंग मटेरियल का है उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज अनचाहे खर्च भी करने होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। क्रोध की वजह से आज रिश्तों में तनाव बढ सकता है। लव लाइफ में प्रेमी का सपोर्ट बना रहेगा। किसी पारिवारिक वजह से मन विचलित और उलझन मे रह सकता है। बच्चों की सेहत […]