कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने खोला मोर्चा, हटाने की मांग पर अड़े,जानें क्या है मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा के कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजा है। उन्होंने कलेक्टर पर हिटलरशाही प्रशासन चलाने और भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े और भाजपा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाने के मामले शामिल हैं। कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। लंबे समय से चल रहा है विवाद कलेक्टर अजित वसंत और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के बीच का विवाद नया नहीं है। […]

नॉर्वे के ओस्लो एयरपोर्ट के ऊपर उड़ान भरते देखे गए ड्रोन,15 से ज्यादा उड़ानों का बदला गया मार्ग, घंटों बाधित रहे एयरस्पेस

इंटरनेशनल न्यूज़। पोलैंड और एस्टोनिया में संदिग्ध रूसी ड्रोन्स देखे जाने के बाद यूरोप में चिंता का माहौल है। इस बीच डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में सोमवार देर रात कुछ ड्रोन्स देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि ड्रोन्स देखे जाने के बाद 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदला गया। इस बीच सोमवार देर रात ही नॉर्वे के ओस्लो हवाई अड्डे के पास भी एक ड्रोन के देखे जाने की खबरें आई हैं, जिसके चलते एयरपोर्ट के ऊपर पूरे हवाई क्षेत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, डेनमार्क के एयरपोर्ट के ऊपर […]

बीजापुर में CRPF जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 IED बम बरामद कर किए नष्ट

  बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच खतरनाक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भोपालपटनम थाना क्षेत्र के चिल्लामरका और कांडलापर्ती के जंगलों में की गई। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित चिल्लामरका कैंप से 214वीं बटालियन सीआरपीएफ, 206वीं कोबरा यूनिट, स्थानीय डीआरजी और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड की संयुक्त टीम एक एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली थी। टीम ने चिल्लामरका से कांडलापर्ती की ओर बढ़ते समय करीब 4 किलोमीटर दूर एक नाले को पार करने के बाद […]

आज का राशिफल 23 सितंबर : नवरात्रि के दूसरे दिन बना त्रिग्रह योग का शुभ संयोग, मेष, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक

  मेष राशि,अचानक धन का लाभ मिलेगा मेष राशि के लिए आज का दिन सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति के भी संकेत मिल रहे हैं। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। आज आप अपने शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा वृषभ राशि के […]

आज का पंचांग 23 सितंबर : आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

  राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 31, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 07, रवि उल्लावल 29, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सायंकाल 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार […]

शराब घोटाला मामला : जेल में बंद पूर्व सीएम बघेल के बेटे चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका रायपुर जिला न्यायालय ने खारिज कर दी। इससे पहले उनकी याचिका बिलासपुर उच्च न्यायालय भी खारिज कर चुका था। अदालत के इस फैसले के बाद अब EOW (आर्थिक अपराध शाखा) चैतन्य की गिरफ्तारी की दिशा में आगे बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए रायपुर जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस पर 19 सितंबर को प्रारंभिक सुनवाई होनी थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ाकर 22 सितंबर 2025 तय की गई। सोमवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत […]

नान घोटाला : रिटायर्ड आईएएस आलोक शुक्ल और अनिल टुटेजा ने किया सरेंडर, दिल्ली में होगी पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नान घोटाला मामले के आरोपी रिटायर्ड आईएएस आफिसर डा. आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने आज ईडी कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने दोनों को 4 सप्ताह की ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। दोनों से 16 अक्टूबर तक ईडी के हेड ऑफिस नई दिल्ली में पूछताछ की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय के वकील सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि सीआरपीसी के तहत जो प्रावधान है वह तो अपनी जगह पर हैं. उसके अनुसार जो मैक्सिमम कस्टोडियल पीरियड है वह मेंशनड है, लेकिन यहां मामला सुप्रीम कोर्ट के पास था. सुप्रीम कोर्ट के पास बेल एप्लीकेशन रिजेक्शन की गई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने साल 2020 में रिजेक्शन […]

छत्तीसगढ़ में अब शिक्षकों और विद्यार्थियों की अटेंडेंस रजिस्टर होगी मोबाइल एप से,प्ले स्टोर से करना होगा डाउनलोड

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए नया मोबाइल एप तैयार किया है। ‘विद्या समीक्षा केन्द्र‘ के अंतर्गत विकसित यह एप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। शिक्षक प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर रजिस्टर करेंगे और इसके माध्यम से अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करेंगे। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विगत दिनों आयोजित समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षक समय पर एप का उपयोग करते हुए उपस्थिति दर्ज करें और निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस पहल […]

बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन आज से शुरू,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

० बस्तर ओलंपिक से बस्तर की दशा और दिशा बदली, विश्व मानचित्र पर बनेगी अलग पहचान – अरुण साव ० दंतेवाड़ा में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की रायपुर। बस्तर संभाग में आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक के लिए आज से पंजीयन प्रारंभ हो गया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में इसकी औपचारिक शुरूआत की। बस्तर ओलंपिक के दौरान आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 20 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। बस्तर ओलंपिक का विकासखंड स्तर पर आयोजन 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक, जिला स्तरीय आयोजन […]

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास – मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार

० नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : दो इनामी नक्सली ढेर रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की […]