देश का हर युवा स्वस्थ हो, समर्थ हो, सक्षम हो, इसके लिए नशामुक्त भारत जरूरी – अरुण साव

० स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’, युवाओं ने जोश और उत्साह से की भागीदारी ० उप मुख्यमंत्री ने झंडा लहराकर ‘नमो युवा रन’ का किया आगाज, विजेताओं को पुरस्कार बांटे रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए रायपुर और बिलासपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ में युवाओं ने जोश और उत्साह से भागीदीरी की। युवाओं को फिट और नशामुक्त रखने देश के 75 शहरों में यह दौड़ आयोजित की गई। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई यह दौड़ सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई। वहीं बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से प्रारंभ कर रीवर-व्यू रोड में इसका समापन किया गया। […]

औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा सप्ताह : छत्तीसगढ़ में हजारों श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर 12 से 19 सितंबर 2025 तक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा और शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना और औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस पहल के तहत, राज्यभर के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रमिकों ने हिस्सा लिया। इन शिविरों का फोकस श्रमिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर था। जागरूकता सत्रों के माध्यम से […]

भीड़ से राहत दिलाने इतवारी से कोरबा के बीच चलेगी नवरात्र मेमू स्पेशल ट्रेन

रायपुर। नवरात्री में ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कोरबा के मध्य नवरात्र फेस्टिवल मेमू स्पेशल ट्रेन चला रही है. 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी मंदिर व मड़वारानी मंदिर दर्शन को जाने वाले हैं. मेमू स्पेशल होने के कारण रिजर्वेशन या आरक्षित कोच की समस्या भी नहीं रहेगी.   नेताजी सुभाष चंद्र बोस-कोरबा मेमू 06883 नंबर के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन से प्रतिदिन सुबह पांच बजे रवाना होगी और 19:30 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में […]

कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज की चपेट में आने से 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

केशकाल। कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से टेंट 11 केव्ही विद्युत सप्लाई के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में 6 लोग आ गए। वहीं 3 लोगो की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है। विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, सतीश कुमार पिता रतन नेताम उम्र 24 वर्ष बूढे माँ बाप का एक लौता बेटा था, जो कि होनहार कबाड़ी प्लेयर था और टीम […]

छत्तीसगढ़ से मानसून विदाई की ओर, जाते-जाते भी मचाएगा तांडव, कई जिलों में होगी बारिश

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है। जाते-जाते भी मानसून अपना असर दिखा रहा हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अचानक से बारिश हो रही है। बारिश होने के चलते कई जगहों में सुबह से ही धुंध छा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अब धीरे-धोरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार दोपहर जमकर बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, […]

CG Raid Breaking : आबकारी और कोयला घोटाला मामले में ED-EOW की कार्रवाई, 10 जगहों पर की छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और कोयला घोटाला मामले में ED-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है। ED और EOW की टीम आए दिन इन घोटालों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर जांच कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर आबकारी और कोयला घोटाला मामले में EOW की टीम ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 स्थानों में छापा मारा है।  

गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरु […]

कही-सुनी (21 SEPT-25) : क्या राजेश अग्रवाल को बना दिया गया नाम का मंत्री

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को मात्र 94 वोटों से हराने वाले अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल मंत्री तो बन गए, पर उन्हें न तो अच्छा विभाग मिला और न ही प्रभार का अच्छा जिला। पर्यटन,संस्कृति और धार्मिक तथा धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। राजेश अग्रवाल के साथ मंत्री बने गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा के साथ ग्रामोद्योग और कानून मंत्री भी हैं, तो गुरू खुशवंत साहेब के पास अनुसूचित जाति,तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग है। गजेंद्र यादव राजनांदगांव तो खुशवंत साहेब सक्ती के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। राजेश अग्रवाल को मिलाकर सरगुजा […]

आज का राशिफल 21 सितंबर : वृषभ, मिथुन और तुला राशि में आज बना है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,दिन के दूसरे भाग में योजना में बदलाव करेंगे मेष राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने पेंडिंग काम के निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। घर की साफ सफाई और व्यवस्था में आपको आज जीवनसाथी की मदद करनी होगी अन्यथा जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज खर्चीला रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा […]

आज का पंचांग 21 सितंबर : आज सर्वपितृ अमावस्या, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, अमावस्या, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, रवि उल्लावल 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग सायंकाल 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। चतुष्पाद करण 12 बजकर 45 मिनट तक तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 58 मिनट तक सिंह उपरांत […]